Breaking News
Jamshedpur : लोयोला स्कूल में बहुधार्मिक प्रार्थना सभा हुई, समस्त धर्म का सार प्रेम, सेवा, करुणा और मानवता है : प्रिंसिपल Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : चार प्रखंड में सोमवार को होगा भाजपा का हल्ला बोल प्रदर्शन, जानें कारण

SHARE:

राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और जेएसएससी नियुक्ति घोटले समेत अन्य मुद्दों पर होगा विरोध, प्रदर्शन में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भाजपा झारखंड प्रदेश ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार में व्यापत भ्रष्टाचार और जेएसएससी नियुक्त घोटाले को लेकर 4 मार्च को पूरे राज्यभर के प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन की घोषणा की है. प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को होने वाले विरोध-प्रदर्शन की सफलता को लेकर पिछले दिनों भाजपा जमशेदपुर महानगर की विधानसभा वार बैठक सम्पन्न हुई.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कांके के पूर्व विधायक एवं जमशेदपुर महानगर के प्रभारी डॉ जीतू चरण राम, भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा के मंडल अध्यक्षगण शामिल हुए. इस दौरान जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों प्रखंड मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन की सफलता के विभिन्न पहलुओं को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया.

इस सबंध में अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि सोमवार को भाजपा कार्यकर्ता जमशेदपुर अंतर्गत करनडीह प्रखंड कार्यालय, पोटका प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पटमदा प्रखंड कार्यालय पर सुबह 10:30 बजे से पूरे राज्य में सत्ता संरक्षित भ्रष्टाचार, जेएसएससी नियुक्ति घोटाला, ध्वस्त विधि व्यवस्था, वादाखिलाफी और खनिज संपदाओं की खुली लूट को उजागर करते हुए जोरदार विरोध-प्रदर्शन करेंगे.

सुधांशु ओझा ने बताया कि विरोध-प्रदर्शन में पटमदा एवं कमलपुर मंडल के कार्यकर्ता पटमदा प्रखंड कार्यालय, बोड़ाम मंडल के कार्यकर्ता बोड़ाम प्रखंड कार्यालय एवं पोटका, कोवाली और आसनबनी मंडल के कार्यकर्ता पोटका प्रखंड कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. इसके साथ ही, सीतारामडेरा, गोलमुरी, टेल्को, बारीडीह, बिरसानगर, बर्मामाइंस, साकची पूर्वी, साकची पश्चिम, कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, मानगो, उलीडीह, आजादनगर,जुगसलाई, गोविंदपुर, परसुडीह, घोड़ाबांधा, एम जी एम, सुंदरनगर, बागबेड़ा एवं घाघीडीह मंडल के कार्यकर्ता करनडीह स्थित जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे.

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जमशेदपुर महानगर के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रखंड कार्यालय पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई स्वार्थी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने की अपील की है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर