WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : “टाटा जयनगर वाया दरभंगा ट्रेन नहीं तो सांसद को वोट नहीं”

SHARE:

मिथिलांचल वासियों ने की घोषणा

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

रविवार को विद्यापति परिषद बागबेड़ा के प्रांगण में कार्यकारिणी एवं वरिष्ठ मिथलांचल निवासियों की बैठक हुई. संज्ञान हो कि 22 सितंबर 2024 को भारतीय रेलवे द्वारा टाटा से जयनगर वाया दरभंगा ट्रेन परिचालन की घोषणा हुई थी, जिसमें ट्रेन परिचालन का दिन एवं समय सब अंकित था, लेकिन उसके उपरांत कई ट्रेन (जैसे टाटा बक्सर और टाटा आरा) की घोषणा हुई, पर टाटा जयनगर ट्रेन के परिचालन संबंधित विषय पर कोई चर्चा नहीं है.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिससे पिछले कई दिनों से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्र के मिथिलावासी (जिनकी संख्या लगभग दो लाख से ज्यादा है) निराश है और भड़के हुए हैं. उनका मानना है कि पिछले 20-25 सालों से हमारी ट्रेन की माँग पर किसी सांसद ने धयान नहीं दिया है। जबकि मिथिला के हर कार्यक्रम में सांसद और विधायकों को आमंत्रित किया गया, उनको सम्मान दिया गया और ट्रेन संबंधित माँग भी उनके समक्ष रखी गई. ख़ासकर पूर्वी सिंहभूम के सांसद ने पूरा भरोसा दिलाया था कि इस साल मिथिला बासियों को टाटा जयनगर ट्रेन की सौग़ात ज़रूरत मिलेगी.

जिसके उपरांत विद्यापति परिषद बागबेड़ा के अध्यक्ष अनूप मिश्रा उर्फ़ ज्योति के अध्यक्षता में विरोध दर्ज करने के लिए एवं ट्रेन के लिये आगे के कार्यक्रम हेतु बैठक का आयोजन हुआ.

बैठक में अपने विचारों को रखते हुए संस्था के वरिष्ठ सदस्य बागबेड़ा निवासी अशोक चौधरी ने कहा कि आज मिथिलावासी अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है. सांसद के आश्वाशन के उपरांत भी हमे निराशा ही हाथ लगी है. जुगसलाई के बिनोद झा ने कहा कि अब खुलकर अपने निराशा को व्यक्त करने का समय आ गया है और कहा कि जब तक ट्रेन नहीं दिया जाता. तब तक किसी भी सांसद या विधायक का स्वागत या कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाना चाहिए.

सोनारी के अखिलेश झा ने अपने अभिभाषण में कहा की सभी मैथिल संस्थाओं से संपर्क साध कर सुनियोजित तरीक़े से काम करने की ज़रूरत है. हरारगुट्ठू निवासी अशोक मिश्रा ने इस बैठक के आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और लड़ाई अंत तक लड़ने की बात की. आदित्यपुर के निलेश झा ने इस लड़ाई में हर संभव मदद की बात की. बिष्टुपुर निवासी आकाश चंद्र मिश्रा ने इस कार्यक्रम को जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्र में चालाने की बात की और कहा कि इस बार चरणबद्ध तरीक़े से सांसद का विरोध किया जाना चाहिए. धन्यवाद ज्ञापन विद्यापति परिषद के महासचिव अखिलेश मिश्र ने किया.

बैठक में ये हुए निर्णय

टाटा जयनगर वाया दरभंगा ट्रेन नहीं तो सांसद को वोट नहीं.

मिथिला वसियों के सभी संस्थाओं जैसे मिथिला सांस्कृतिक परिषद, लक्ष्मीनाथ गोस्वामी संस्था, अंतर्रास्त्रीय मिथिला परिषद, ललित नारायण संस्था आदि से संपर्क कर समन्वय या संघर्ष समिति के माध्यम से अपने aage का मार्ग प्रशस्त करना.

सभी संस्थाओं के साथ अगली बैठक दिनांक 5 मार्च दिन मंगलवार को संध्या 5 बजे स्थान विद्यापति परिषद में करने पर सहमति बनी.

समन्वय या संघर्ष समिति बनने के उपरांत जमशेदपुर के बाँकी जगहों पर “ट्रेन नहीं तो सांसद को वोट नहीं”कार्यक्रम चलाया जाएगा.

बैठक में ये थे उपस्थित

अध्यक्ष अनूप मिश्रा, महासचिव अखिलेश मिश्र, गोपाल झा, आकाश मिश्रा, अशोक चौधरी, हरिमोहन झा, बिनोद झाँ, अखिलेश झा, उमाकान्त झा, अशोक मिश्रा, निलेश झा, चंद्रशेखर मिश्रा, अवधेश मिश्रा, राकेश झा, संजीत मिश्रा, संजय कुमार झा, संजय मंडल, कन्हैया मिश्रा आदि।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर