WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

पत्रकारों के लिए वेतन आयोग का पुनर्गठन करने व सुरक्षा के लिए कानून बनाने का प्रस्ताव पारित

SHARE:

  • इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक महाराष्ट्र शिरडी सांई में संपन्न

महाराष्ट्र के शिरडी सांई नगर में इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में देश के पत्रकारों की निष्पक्षता एवं निर्भीकता पर लगते प्रश्नचिन्ह तथा अन्य चुनौतियों पर चर्चा की गयी. महाराष्ट्र स्टेट यूनियन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के सौजन्य से शिरडी में आयोजित इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता आईजेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी ने तथा संचालन महासचिव बलविंदर सिंह जम्मू ने किया.

अपने संबोधन में श्री के. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए कानून बनाने का प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकारों की भांति देश के सभी राज्यों के साथ ही केंद्रीय स्तर पर भी लागू कराने की जरूरत है. इससे आये दिन पत्रकारों के अकारण उत्पीड़न को रोकने में मदद मिलेगी.

आईजेयू के पूर्व अध्यक्ष एस. एन. सिन्हा ने अपने संबोधन में पत्रकारों के लिए वेतन आयोग का पुनर्गठन करने तथा वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को सशक्त बनाने पर जोर दिया. महासचिव बलविंदर सिंह जम्मू ने बताया कि छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सरकारों द्वारा जारी पत्रकार सुरक्षा कानून की गहन समीक्षा के साथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं लॉ एजेंसी द्वारा पत्रकार सुरक्षा कानून का 40 पृष्ठीय ड्राफ्ट तैयार किया गया है, जिसे लागू कराने के लिए हम सरकार से बात करेंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आंध्र प्रदेश सरकार के मीडिया सलाहकार देउलापल्ली अमर ने पत्रकारों को सुरक्षा देने का समर्थन करते हुए पत्रकार साथियों को भी आगाह किया कि वे अपनी कलम से सार्थक रिर्पोर्टिग करें तथा संगठन को शसक्त बनाएं. इस मौके पर देश के सभी राज्य इकाइयों के प्रमुखों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की.

झारखण्ड प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश सह संयोजक प्रमोद कुमार झा ने अपनी रिपोर्ट में झारखण्ड के पत्रकारों के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर विस्तार से प्रकाश डाला. श्री झा ने झारखण्ड में प्रदेश में यथाशीघ्र कांफ्रेस कराने का आश्वासन दिया.

अधिवेशन में यूपी से अध्यक्ष डाक्टर राजेश त्रिवेदी, महामंत्री रमेश शंकर पांडेय, उपाध्यक्ष सरदार रविंद्र सिंह, चंद्रगुप्त श्रीवास्तव, आंध्र प्रदेश अध्यक्ष आई. वी. सुब्बाराव, महासचिव चंदू जनार्दन, तेलंगाना अध्यक्ष के. विराट अली, तमिलनाडु अध्यक्ष डी. एस. आर. सुभाष, महासचिव जी. वेंकटरमन, केरल अध्यक्ष पी. सुरेश बाबू, महासचिव ए. के. सुरेंद्रन, झारखंड प्रदेश सह संयोजक प्रमोद कुमार झा, सरायकेला खरसावां ज़िला संयोजक चन्द्रशेखर,पांडिचेरी अध्यक्ष माती महाराजा, हरियाणा अध्यक्ष राम सिंह बराड़, केरल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय प्रमाकरण की पत्नी वासन्ती प्रभाकरण, सीता विक्रमन कर्नाटक से भाष्कर रेड्डी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष महेश कुमार सिन्हा,अमर मोहन प्रसाद, शिवेंद्र नारायण सिंह तथा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बलविंदर सिंह झंडू, आंध्र प्रदेश के सोम सुंदर सहित अन्य प्रदेशों के कई प्रतिनिधियों सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे. अंत में महाराष्ट्र अध्यक्ष श्रीनिवास गुंडारी एवं महासचिव प्रमोद खराट ने आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम समापन की घोषणा की.

पत्रकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ प्रस्ताव पारित

पत्रकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया और इसके समाधान लिए सुझाव भी दिए. बैठक में पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं पर कई प्रस्ताव पारित किए गए जिनमें प्रमुख हैं पत्रकारों की सुरक्षा, वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को पुनः रिस्टोर करने, मीडिया कमीशन गठित करने आदि. महाराष्ट्र के शिरडी सांई नगर में आयोजित दो दिवसीय इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष महेश कुमार सिन्हा ने पत्रकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश किया, जिसे बैठक ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया. उन्होंने पत्रकारों के समक्ष वर्तमान चुनौतियों और उनके समाधान के लिए किये जाने वाले उपायों पर भी सुझाव दिए. बैठक की अध्यक्षता आइजेयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के श्रीनिवास रेड्डी ने की।बैठक में विभिन्न राज्यों के कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया और पत्रकारो की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर