Breaking News
Jamshedpur BJP leader : बागबेड़ा में घाघीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष फिर चर्चा में, मकान मालिक की पत्नी से मारपीट, छेड़छाड़ और मंगलसूत्र छीनने का आरोप, देखें – Video Jamshedpur Rail Court : आरपीएफ से लड़ने वाला लड़ाकू विमान सही जगह पर हुआ लैंड, टाटानगर के पूर्व पोस्ट इंस्पेक्टर एमके साहू को बड़ा झटका Tatanagar Breaking : रेलवे की जमीन पर खोली गई चार शराब दुकानें होगी बंद Jamshedpur : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ EYA Foundation का 12वां रक्तदान शिविर, 270 यूनिट रक्त संग्रह Jamshedpur : खासमहल संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल में विज्ञान एवं विषय आधारित प्रदर्शनी, विद्यार्थियों ने मॉडल से दिखाई प्रतिभा Jamshedpur : रिफ्लेक्शन नेटवर्क का दो दिवसीय डांडिया उत्सव 17-18 अक्टूबर को, भोजपुरी स्टार आस्था सिंह बिखेरेंगी जलवा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Chaibasa breaking: सुरक्षा बलों को टारगेट करने का नक्सलियों का मंसूबा फिर एक बार ध्वस्त, चार आईडी, दो ग्रेनेड, दो डेटोनेटर जप्त, सर्च ऑपरेशन जारी

SHARE:

फतेह लाइव रिपोर्टर

पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के जंगलों में सुरक्षा बलों को टारगेट करने के लिए नक्सलियों ने चार आईडी दो ग्रेनेड और दो डेटोनेटर लगा रखे थे. जिसे सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने बरामद कर सुरक्षा बलों को भारी नुकसान पहुंचाने के नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है.

पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि 14 मार्च को टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका, सरजोमबुरू और प्रधानघाट के बीच जंगली पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 4 आइईडी, 2 हैंड ग्रेनेड एवं 2 डेटोनेटर बरामद कर किया गया है. सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता ने सभी को नष्ट कर दिया.

एसपी ने बताया कि ऐसी सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगारिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. जिसको लेकर चाईबासा पुलिस, कोबरा 209, 203, 205 बटालियन, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60, 197, 157, 174, 193, 134, 26, 190, 11 बटालियन की टीमों की एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान चलाया जा रहा था.इसी क्रम में उक्त जंगल में यह सफलता पुलिस को मिली.

उन्होंने बताया कि बीते 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोंटो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में शुरू किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान निरंतर जारी हैं. बता दें कि जिला पुलिस और सीआरपीएफ नक्सलियों के खिलाफ इन क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर