delhi court decision-रिमांड अवधि खत्म होने के बाद 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में केजरीवाल, अधिकारियों ने लिया तिहाड़ का जायजा

SHARE:

नयी दिल्ली : कथित शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की रिमांड अवधि खत्म होने के बाद उन्हें सोमवार को फिर
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने केजरीवाल को 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. केजरीवाल 15 अप्रैल तक जेल मेंरहेंगे. अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा जा सकता है. हालांकि सीएम केजरीवाल को कितने नंबर सेल में रखा जायेगा, इसका
पता नहीं चल पाया है. इधर तिहाड़ जेल में अधिकारियों के हाई लेवल मीटिंग करने की खबर है. बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया है. केजरीवाल ने अपने वकीलों के जरिये कोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने जेल में तीन किताबें ले जाने कीमांग की. इन किताबों में भागवदगीता, रामायण और वरिष्ठ पत्रकार नीरजा चौधरी की किताब ‘हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड’शामिल हैं. साथकेजरीवाल ने जेल में जरूरी दवाओं की भी मांग की है. बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के लिए जाते समय अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कर रहे हैं, वो देश के लिए अच्छा नहीं है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें