Jamshedpur : पूर्व अपराधी गुड्डू पांडे के घर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

जमशेदपुर के पूर्व अपराधी रहे उलीडीह संजय पथ निवासी गुड्डू पांडे के घर गुरुवार देर शाम अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस घटना में गुड्डू सिंह के दाएं जांघ में गोली का छर्रा लगा जिससे गुड्डू पांडे घायल हो गया. घटना को।अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर, घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना पाकर डीएसपी सिटी सुधीर कुमार, मानगो और उलीडीह थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए. मौके पर पुलिस ने आठ खोखा बरामद किया है. इस घटना में गुड्डू पांडे के मुख्य दरवाजे में कई छेद भी हो गए है.

 

गुड्डू पांडे ने बताया कि वे अपने घर पर बैठे थे तभी मौके पर डेविड और सिंटू सिंह समेत कई लोग पहुंचे. सभी कार और बाइक से थे. सभी ने घर के गेट पर फायरिंग शुरू कर दी. बीच बचाव करने के दौरान गोली जांघ में लग गई.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

 

 

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें