Breaking News
Jamshedpur : रोटरी के स्क्रीनिंग कैंप में 10 बच्चों में दिल में छेद, 7 में कटे होंठ-तालु की पहचान Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी ने की खूँटी पूजा Adityapur : त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल में ‘Next Gen Optometry’ पर प्रशिक्षण सत्र, ऑप्टोमेट्रिस्टों को आधुनिक डायग्नोस्टिक तकनीक और प्राथमिक नेत्र चिकित्सा की दी जानकारी, देखें – Video Sikh Fedration Uk : ਜੱਗੀ ਜੋਹਲ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਕੇਸਾਂ ’ਚੋਂ ਜ਼ਮਾਨਤ ਮਿਲਣ ਮਗਰੋਂ ਬ੍ਰਿਟਿਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ਲਈ ਕਰੇ ਦਖ਼ਲ : ਸਿੱਖ ਫੈਡਰੇਸ਼ਨ ਯੂਕੇ Panthic organizations in Germany : ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਨਾਲ ਬੇਇਨਸਾਫ਼ੀ ’ਤੇ ਭੜਕੀਆਂ ਜਰਮਨੀ ਦੀਆਂ ਪੰਥਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ Sindri : इंकलाबी नौजवान सभा की बैठक में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य, 27 सितंबर को नगर सम्मेलन की तैयारी
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : गिरफ्तार हो चरणजीत सिंह को धमकी देने वाले-प्रीतम भाटिया, दोनों ज़िलों के एसपी ऑफिस पहुंचे एसोसिएशन के पदाधिकारी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

रविवार रात फतेह लाईव पोर्टल न्यूज के मुख्य संपादक चरणजीत सिंह को मिली धमकी के बाद से ही AISMJWA के पदाधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए घोर निन्दा की है. सभी पदाधिकारियों ने एक सुर में धमकी देने वालों की गिरफ्तारी की मांग दोनों जिला के एसएसपी और एसपी से की है.

 

आज सुबह ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया के नेतृत्व में पदाधिकारी पहले जमशेदपुर एसएसपी किशोर कौशल से मिले. जहां परसुडीह थाना प्रभारी को चरणजीत सिंह से लिखित शिकायत लेकर कठोर कार्रवाई करने का आदेश पत्रकारों की शिकायत के बाद एस.एस.पी ने दिया.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद सभी पत्रकार सरायकेला-खरसावां जिले के एसपी मनीष टोप्पो से मिले. जहां एसपी ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस को इस मामले में हरसंभव मदद की जाएगी, ताकि आरोपी पकड़े जाएं. उन्होने कहा कि अगर मेरे कार्यकाल में कोई भी ग़लत काम करता है तो मुझे सीधे सूचना दें और अगर अवैध धंधों में लिप्त लोग पत्रकारों को धमकी देंगे तो कठोर कार्रवाई भी होगी.

ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव ने दोनों जिला के पदाधिकारियों से मुलाकात करने के बाद कहा कि पत्रकारों को डरने की जरूरत नहीं है बल्कि मुखर होकर खबर लिखे ऐसोसिएशन आपके साथ है. उन्होने दोनों जिले के एसपी से कहा कि ऐसी हरकत करने वाले लोग जल्द गिरफ्तार हों ताकि दोबारा कोई ऐसा न करें.

ऐसोसिएशन के प्रदेश सलाहकार और फतेह लाईव के संपादक चरणजीत सिंह ने कहा कि मुझे नंबर बदल-बदल कर लगातार फोन आ रहे हैं. उन्होने सरायकेला एसपी ऑफिस में भी सभी पत्रकारों को अपना फोन दिखाया कि मुझे अभी भी फोन आ रहे हैं. वे बोले ऐसी धमकियां मुझे रोक नहीं सकती. मैं सच्चाई को दिखाता रहूंगा.

मौके पर ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो, जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष विनोद सिंह, जिला महासचिव आशीष गुप्ता, देवेंद्र सिंह,अनिमेष अंबष्ट, रॉबिन भुल्लर, सरायकेला जिला अध्यक्ष गोलक बिहारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज महतो, दिलीप चंद महतो सहित अन्य पत्रकार साथियों ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए पुलिस को ठोस कदम उठाने की जरूरत है.

उधर, आज सुबह ऐसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी ने भी एसएसपी जमशेदपुर से फोन पर शिकायत की थी, जिस पर उन्होंने पत्रकारों को हरसंभव मदद और सख्त कार्रवाई की बात कही थी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर