Jamshedpur : पंसस ने अस्पताल उपाधीक्षक से अस्थाई कर्मचारियों के खिलाफ की शिकायत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

खासमहल स्थित सदर अस्पताल के पंजीकरण खिड़कियों में कार्यरत अस्थाई कर्मचारीयों द्वारा वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन एवं ट्रांसजेंडर वाली खिड़कियों में जेनरल,थाना स्टाफ, ऊंची पैरवी वाले जैसे लोगों का बिना कतार में लगे हुए ही पर्ची बना दिया जा रहा है, जबकि महिला और पुरुष के लिए अलग से खिड़कियां बनी हुई है. इस‌ तरह बिना कतार में लगे ही अस्थाई कर्मचारियों के द्वारा वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर वाली खिड़कियों से पर्ची बनाकर दिया जा रहा है जो की बिल्कुल गलत एवं नियम के खिलाफ है. इस तरह वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांगजन के साथ सौतेला  व्यवहार किए जाने पर इसकी शिकायत पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने खासमहल स्थित सदर अस्पताल के उपाधीक्षक विष्णुदेव प्रसाद साह से की.

इसे भी पढ़ें Baharagora : मिट्टी धंसने से तीन महिला मजदूर की मौत, चार घायल

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने अपने शिकायत में कहा कि नियम सारे लोगों के लिए बराबर हैं तो फिर नियम के खिलाफ अस्थाई कर्मचारी क्यों कार्य कर रहे हैं यह समझ से परे हैं. उन्होंने बिना कतार में लगे लोगों को गलत तरीके से पर्ची बनाएं जाने वाले अस्थाई कर्मचारियों पर अविलम्ब कार्रवाई करने की मांग की हैं. अन्यथा इसकी शिकायत जिला उपयुक्त अनन्य मित्तल एवं झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता से की जाएगी.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर