Jamshedpur : नेपाली सेवा समिति परिसर में विक्रम संवत 2081 वैशाखे नेपाली नववर्ष धूमधाम से मनाया गया

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

नेपाली सेवा समिति परिसर में विक्रम संवत 2081 वैशाखे नेपाली नववर्ष धूमधाम से मनाया गया. इस दिन नेपाली समाज सनातनी हिंदू धर्म का पालन करते हुए सर्वप्रथम सपरिवार सुबह मंदिर में पुजा पाठ करते हैं. इसके बाद घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर अपने दिन की शुरूवात करते हैं और नए कपड़े पहनकर घर में बने पकवानों का आनंद लेते हैं और परिवार में सभी नया साल का अभिनंदन करते हैं. इस अवसर पर गोलमुरी स्तिथ नेपाली सेवा समिति परिसर में आयोजित समारोह में समाज के महिला पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए और श्री पशुपतिनाथ मंदिर में पुजा अर्चना की.

इसे भी पढ़ें Jamshedpur : समरस विचारधारा को मजबूत कर राष्ट्र निर्माण में अपने दायित्व का संकल्प लें : काले

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का हुआ शुरुआत

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष विजय कुमार दमाई सहित समिति के सदस्यों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ की. इस मौके पर मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित लोगो को नव वर्ष की शुभकामना देते हुए, कहा  कि समाज के विकास में योगदान दें, बच्चों को शिक्षित करें, जो कि देश की तरक्की में अपना भागीदारी सुनिश्चित करें. बच्चो ने नेपाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें