Jamshedpur : जैक बोर्ड रिजल्ट 2024 : पूर्वी सिंहभूम जिला के टॉपर छात्र-छात्राओं को उपायुक्त ने किया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर जिला मुख्यालय सभागार में जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल के अगुवाई में जैक बोर्ड के जिला टोपर्स के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जहाँ तमाम टोपर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर हॉल ही में यूपीएससी क्रैक कर चुकी शहर की स्वाति कुमारी एवं हर्षित को भी सम्मानित किया गया. बता दें जैक बोर्ड के मैट्रिक परीक्षा में पूर्वी सिंघभूम जिले से संजय महाकुर, अनूप टुडू एवं प्रवीन मुर्मू ने 484 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया है, वहीँ पूजा सेन, श्रेया कुमारी, रिया राय एवं राकेश कुमार भूमिज इन चारों ने 482 अंक लाकर दूसरा स्थान हासिल किया है.

इसे भी पढ़ें : Devghar : सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार के बाद बाबा बैद्यनाथ जलसार पार्क जनता के हवाले

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यूपीएससी के सफल अभ्यर्थी भी हुए सम्मानित

वहीँ हिमांशु महतो ने जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है. सभी को जिले के उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने संयुक्त रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया. साथ ही सभी के उज्ज्वल भविस्य की कामना की. वहीँ इस दौरान जमशेदपुर के दो यूपीएससी के सफल अभ्यर्थी स्वाति कुमारी एवं हर्षित को भी सम्मानित किया गया. जैक बोर्ड और यूपीएससी परीक्षा में अव्वल आए कुल 23 टॉपर छात्र-छात्राओं सहित उनके अभिभावक एवं प्रधानाध्यापक को भी सम्मानित किया गया.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें