Breaking News
Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण Jamshedpur : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित किया इंदरजीत सिंह ने 32वां प्लेटलेट्स दान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तो क्या मंत्री के नाम पर गुंडागर्दी हो रही है? दुर्गेश पर हमले में आया सुनील गुप्ता का नाम, कांग्रेस और बीजेपी नेता ने क्या कहा अंदर पढ़ें, भुक्तभोगी पत्रकार की बात भी सुनें + Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता का नाम अब तक जमीन घेरने वाले मामले में कुछ ही दिनों पहले आया है जब उन्होंने केडी फ्लैट का रास्ता बंद कर दबंगई से बड़ा कार्यालय बना दिया है.इस मामले में विरोध करने वाले भाजमो नेता संजीव आचार्य को भी मंत्री के समर्थकों ने घेर लिया था.मामला डीसी-एसएसपी के पास पहुंचा लेकिन हुआ क्या ढाक के तीन पात.बस सोशल मीडिया और लोकल में खबरें सुर्खियां बटोरती रही.न सरकारी अधिकारियों और न टाटा स्टील के कर्मचारियों ने इस मामले पर ठोस कार्रवाई की.फिलहाल देर से ही सही अब इस मामले में एक बार फिर से विधायक सरयू राय भी बोलते नजर आ रहे हैं.

तो क्या यह माना जा सकता है कि मंत्री समर्थक लोगों को भयाक्रांत कर रहे हैं.कल रात पत्रकार दुर्गेश के साथ हुई घटना इस बात का खुलासा करने के लिए काफी है कि मंत्री के नाम पर गुंडागर्दी हो रही है.मंत्री समर्थकों का नाम अक्सर विवादों में आता रहता है.

Gambhir Car Associate Motion Ads

जिस तरह से दुर्गेश को बुरी तरह से बीच सड़क पर बेल्ट और डंडे से पिटा गया वह यह दर्शाता है कि मंत्री के नाम पर खुलेआम गुंडागर्दी की जा रही है.पीडि़त पत्रकार ने इस मामले में किसी सुनील गुप्ता का नाम बताया है जो मारपीट कर रहे थे और मंत्री के नाम का धौंस दिखा रहे थे.जाहिर सी बात है बीच सड़क पर किसी को मार-पीट कर रहे लोग अगर मंत्री के नाम की गर्जना करेंगे तो बीच-बचाव में भी कोई डर से नहीं आएगा.

फिलहाल घायल दुर्गेश का TMH में ईलाज चल रहा है.AISMJW ऐसोसिएशन के पदाधिकारी कल रात ही पत्रकार को अस्पताल में मिले और बेहतर ईलाज के साथ ही आरोपियों की भी गिरफ्तारी की मांग थाना जाकर की.हालांकि घटना को लेकर पत्रकारों का काफी रोष व्याप्त है.

इस बीच खबर मिली है कि पत्रकार दुर्गेश के खिलाफ भी काउंटर केस दर्ज कराने का दबाव बिष्टुपुर थाना प्रभारी पर बनाया जा रहा है.अगर इतनी गंभीर चोटें किसी विधायक,सांसद या मंत्री समर्थक को लग जाती तो अब तक पुलिस न जाने कितने लोगों को हाजत में बंद कर चुकी होती.यहां पत्रकार का मामला है और मंत्री जी के रसूख का भी सवाल है इसलिए पुलिस की भूमिका भी संदेहास्पद नजर आ रही है.पुलिस के पास भी अभी दो बहाने होंगे कि अभी जांच कर रहे हैं.दूसरा बहाना है कि मामला अज्ञात पर दर्ज किया गया है और सीसीटीवी फुटेज भी देखना होगा.

इधर पत्रकार भी गुटों में बंटे हुए हैं और उनकी गुटबाजी का भी एक कारण है कि पत्रकारों के मामले को देखें तो इतिहास गवाह है कि अक्सर मुसीबत में एक गुट मदद और एक गुट राजनीति करने से बाज नहीं आता.भला हो AISMJWA जैसे संगठन का जिसका मूल उद्देश्य है. सभी पत्रकारों को मदद करना चाहें वह पत्रकार उस संगठन से जुड़े हैं या नहीं. मंत्री बन्ना गुप्ता को इस सम्बन्ध में फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया.

थाना का करेंगे घेराव

मंत्री बन्ना गुप्ता के गुंडों का आतंक वीडियो और फोटो में देखिए।
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के चचेरे भाई संजय गुप्ता ने दो पत्रकार भाइयों की ऐसी पिटाई की की दोनों को टीएमएच में भर्ती होना पड़ा। बिष्टुपुर थाना प्रभारी बन्ना गुप्ता के नाम से मुकदमा दर्ज नहीं कर रहे थे। देर रात भारी संख्या में परिवार के लोग पहुंचे, तब जाकर उन्होंने मुकदमा दर्ज किया। दोषियों की अगर गिरफ्तारी नहीं होगी तो बिष्टुपुर थाना का कर दूंगा हुड़का जाम।
विकास सिंह, भाजपा नेता।

पत्रकार पर हमला निंदनीय, गिरफ्तार हों आरोपी

कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश महासचिव फ़ज़ल खान ने पत्रकार दुर्गेश पर हमले की निंदा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है.उन्होने कहा है कि खाऊ गली और उसके आस-पास में अक्सर अड्डाबाजी और ट्राफिक की समस्या बनी हुई है.अक्सर वहां गाड़ी लगाने और पार करने पर राहगीर बहस करते नजर आते हैं.कल रात पत्रकार दुर्गेश के साथ भी ऐसा ही हुआ है जिससे मामला मारपीट तक पहुंच गया. उन्होंने कहा कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में जहां ट्राफिक जाम और अड्डाबाजी अक्सर होती है वहां गश्ती के लिए टाईगर मोबाईल और सीसीआर के वाहनों को लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि पत्रकारों की सुरक्षा हो और वे लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सहायक हों.पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उन पर हमला निंदनीय है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर