Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : रांची से धराया हरियाणा का अफीम तस्कर, चार ड्रग्स पैडलर भी गिरफ्तार, करोड़ों का डोडा जब्त

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर 

अफीम तस्करी के खिलाफ रांची पुलिस ने एससपी चंदन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई की है. इस बार पुलिस ने रांची के नामकुम इलाके से साढ़े तीन करोड़ का डोडा (अफीम का फल) बरामद करते हुए हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

रांची एससपी चंदन सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि तुपुदाना होते हुए अफीम की बड़ी खेप राजस्थान के लिए निकलने वाला है.सूचना के सत्यापन के बाद हेडक्वाटर डीएसपी अमर पांडेय और नामकुम, खरसीदाग थाने की टीम ने खूंटी से रांची और रांची से जमशेदपुर जाने वाले सड़क पर चेकिंग अभियान शुरू किया. इसी दौरान खरसीदाग ओपी के हुआंगहातु के पास एक ट्रक को चेकिंग के लिए रोका गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

ट्रक की तलाशी लेने पर 158 बोरा डोडा (अफीम का फल) बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार बरामद डोडे की बाजार में अनुमानित कीमत साढ़े तीन करोड़ से अधिक है.छापेमारी के दौरान हरपाल सिंह नाम के अफीम तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हरपाल सिंह खुद ही ट्रक का मालिक है. उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह राजस्थान के रहने वाले अशोक के कहने पर अफीम लेने के लिए झारखंड आया हुआ था.

वहीं दूसरी तरफ रांची पुलिस ने रांची के पुंदाग इलाके से चार ड्रग्स पैडलर को भी गिरफ्तार किया है.गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर के पास से 237 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है. गिरफ्तार ड्रग्स पैडलर्स में मतियुल रहमान, फैजल अंसारी, दानिश खान और मो रिजवान शामिल है.

रांची एससपी चंदन सिन्हा ने बताया कि नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा. नामकुम से डोडे (अफीम के फल) की बड़ी खेप पकड़ी गई है. वही पुंदाग से चार ड्रग्स पैडलर्स को गिरफ्तार किया गया है. एसएसपी के अनुसार गिरफ्तार तस्करों का कनेक्शन अंतरराज्यीय गिरोह से है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर