Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : तख्त श्री हरमंदिर जी के संरक्षक जिला न्यायाधीश के दर पहुंचे कुलविंदर

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

गुरु गोबिंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी में झारखंड राज्य के सिख सभाओं एवं संस्थाओं के अधिकारों के संरक्षण के लिए बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश के दर पहुंचे. लिखित तौर पर दूसरी बार आवेदन देकर प्रबंधन कमेटी के चुनाव 2024 में अधिकारों के संरक्षण की गुहार लगाई है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के संविधान 1955 के अनुसार प्रबंधन कमेटी के संरक्षक हैं और किसी प्रकार का संवैधानिक या कार्यपालक बदलाव के लिए उनकी पूर्वानुमति एवं सहमति जरूरी है.

इसे भी पढ़ें : Sindri : साम्यवाद के जन्मदाता थे कार्ल मार्क्स – संतोष कुमार महतो

Gambhir Car Associate Motion Ads

झारखंड के 110 से ज्यादा गुरुद्वारों की सिंह सभाओं को मिलती रही है भागीदारी

प्रधान कुलविंदर सिंह ने उन्हें बताया है कि वर्तमान कमेटी का कार्यकाल जुलाई 2023 में ही खत्म हो चुका है और कमेटी के कुछ पदाधिकारी एवं सदस्य झारखंड के सिखों के संवैधानिक कानूनी मताधिकार को छीन लेने की साजिश रच रहे हैं. उनमें से कुछ ने पटना उच्च न्यायालय की शरण भी ले रखी है और ऐसे में संरक्षक की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है. साल 2000 में झारखंड बिहार से अलग हुआ है और उसके बाद तीन बार कार्यकारिणी का चुनाव हुआ है. उसमें झारखंड के तकरीबन 110 से ज्यादा गुरुद्वारों की सिंह सभाओं एवं संस्थाओं की भागीदारी मिलती रही है और अब इस तरह के बेबुनियादी सवाल क्यों उठाए जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा स्टील एटा मेंस नेशनल रैंकिंग टेनिस टूर्नामेंट 6 मई से, 15 राज्यों से 56 खिलाड़ी लेंगे भाग

झारखंड के सिख सभाओं को पटना उच्च न्यायालय की शरण लेनी चाहिए

कुलविंदर सिंह ने बिहार राज्य पुनर्गठन अधिनियम की धारा 84 और 85 का उल्लेख किया है कि जब तक झारखंड अथवा बिहार विधान मंडल अथवा उचित फोरम द्वारा किसी विषय पर कोई निर्णय नहीं होता है तब तक पूर्व की स्थिति हर हाल में बरकरार रहेगी. कुलविंदर सिंह के अनुसार झारखंड के सिंह सभाओं को सम्मिलित रूप से पटना उच्च न्यायालय की शरण लेनी चाहिए जिससे यहां की संस्थाओं के अधिकार अक्षुण्य बने रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर