Jamshedpur : छपरहिया मोहल्ला के लोगों ने भल्ब हटाने की मांग को लेकर नगर परिषद का किया घेराव

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के लोगों को इन दोनों पेय जल समस्या से जूझना पड़ रहा है. स्थिति दिन प्रतिदिन विकराल होती जा रही है. वहीं पानी की आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोगों ने जुगसलाई नगर परिषद के समक्ष प्रदर्शन करते हुए समस्या के समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी. विगत 2 महीने से जमशेदपुर के जुगसलाई शफीगंज मोहल्ले में सप्लाई पानी की आपूर्ति नहीं होने पर कई बार स्थानीय लोगों ने जुगसलाई नगर परिषद के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन को देखते हुए आनन-फानन में पेयजल विभाग द्वारा समस्या के समाधान के तौर पर आरपी पटेल स्कूल रोड स्थित पाइप लाइन में भल्ब लगाकर शफीगंज मोहल्ले में जलापूर्ति शुरू कर दी जिससे शफीगंज मोहल्ले के लोगों की परेशानी कुछ हद तक दूर हुई पर आर पी पटेल स्कूल रोड के लोगों की समस्याएं बढ़ गई.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सतनाम को जसमीत सोढ़ी ने बोकारो के 18 और पीड़ितों की सूची सौंपी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग

स्थिति इतनी विकराल हो गई है कि लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. ऐसे में आरपी पटेल स्कूल रोड छपरहिया मोहल्ला के लोगों ने जुगसलाई नगर परिषद का घेराव करते हुए जुगसलाई नगर परिषद, पेयजल विभाग और बिजली विभाग पर निशाना साधा. स्थानीय प्रवीण कुमार ने बताया कि शफीगंज मोहल्ले की परेशानी को विभाग द्वारा दूर नहीं किया गया और आरपी पटेल स्कूल रोड के लोगों की समस्याएं बढ़ा दी गई है. उन्होंने बताया कि शफीगंज मोहल्ले की समस्या को अलग तरीके से दूर करना था जबकि आर पी पटेल स्कूल रोड के पाइप लाइन को काटकर पानी को शफीगंज मोहल्ले की तरफ मोड़ दिया गया है और तो और थोड़ा बहुत पानी बिजली रहने पर आती थी अब ठीक पानी के समय बिजली गुल कर दी जा रही है जो कि साफ तौर पर विभाग की नाकामी को दर्शा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर पानी की समस्या जल्द से जल्द दूर नहीं हुई तो उग्र आंदोलन के लिए वे सभी बाध्य होंगे.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें