Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Tatanagar Station : जीआरपी में चुनाव को लेकर स्पेशल स्क्वायड का गठन, रेलवे से जुड़ी दो और खबरें पढ़ें एक क्लिक में

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

लोकसभा चुनाव को लेकर टाटानगर रेल पुलिस की सक्रियता बढ़ गई. रेल एसपी प्रवीण पुस्कर ने ऑनलाइन क्राइम मीटिंग में ट्रेनों से शराब, रुपये एवं हथियार की आवाजाही रोकने के लिए जांच पर जोर दिया है. उन्होंने यात्री सुरक्षा में चौकन्ना रहने का भी आदेश दिया है. टाटानगर स्टेशन से खुलने और गुजरने वाली ट्रेनों में दिनभर जांच अभियान चलाया गया. जीआरपी में चुनाव को लेकर स्पेशल स्क्वायड का गठन हुआ है. मालूम हो कि ट्रेन से अवैध विदेशी शराब एवं गांजा बरामद हुआ है, जबकि पहले टाटानगर स्टेशन पर अपराधियों के पास हथियार भी मिला था. रेल एसपी ने कहा कि थानों में लंबित मामलों का निष्पादन जल्द करें. वारंटियों के खिलाफ गिरफ्तारी का अभियान चलाएं, ताकि अपराधी रेलवे क्षेत्र से दूर रहें.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पूर्व प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर किया था युवक पर जानलेवा हमला, तीन गिरफ्तार

Gambhir Car Associate Motion Ads

सीसीटीवी से होगी ट्रेन में शराब रखने वाले की पहचान

टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस की कोच में हजारों रुपये की 40 बोतल अंग्रेजी शराब रखने वालों की पहचान की प्रक्रिया रेल पुलिस ने शुरू कर दी है. रेल पुलिस के पदाधिकारियों ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला, ताकि ट्रेन में शराब रखने वाले को पकड़ सकें. जीआरपी इंस्पेक्टर रामप्यारे राम ने बताया कि रेल थाना में सनहा दर्ज कर ट्रेन से जब्त शराब उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है. मालूम हो कि सोमवार सुबह टाटानगर एर्नाकुलम एक्सप्रेस के एम-1 कोच में सीट के नीचे से शराब का कार्टून रखने की सूचना रेल पुलिस को मिली थी. जांच करने पर 40 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई. इससे पूर्व जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने 8 मई की रात शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच में छापेमारी कर 17 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया था, लेकिन दोनों मामलों के आरोपी जीआरपी एवं आरपीएफ की पकड़ से दूर हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कांग्रेस के मानगो प्रखंड अध्यक्ष पर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का केस

दुरंतो एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच

यात्रियों की भीड़ के कारण टाटानगर स्टेशन से गुजरने वाली हावड़ा से मुंबई व पुणे की दुरंतो एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से वेटिंग के आधार पर यह आदेश हुआ है. रेलवे के अनुसार, मुंबई दुरंतो में बुधवार एवं पुणे दुरंतो एक्सप्रेस में गुरुवार को अतिरिक्त कोच लगेगा, ताकि दोनों ट्रेनों में वेटिंग यात्रियों को सीट मिल सके. दूसरी ओर रेलवे 12 सितंबर से हावड़ा-मुंबई मेल से दो स्लीपर कोच हटाकर थर्ड एसी कोच लगाने की तैयारी में है, जबकि लेट चल रही पांच ट्रेनों का समय बदलकर चलाने का आदेश जोन से आया है.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर