WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ranchi : झारखंड में रेमल चक्रवात का क्या होगा असर, जाने मौसम विभाग की चेतावनी

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बंगाल की खाड़ी से आ रहे चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड पर भी पड़ेगा. इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 27 मई को इसका सबसे अधिक असर संताल परगना और कोल्हान के जिलों में रहेगा. मौसम केंद्र रांचि के अनुसार, 26 मई को आधी रात के बाद तूफान बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के सागरद्वीप में तट से टकराया. इसके असर से सोमवार को पूरे राज्य में बादल छाये रहने का अनुमान है. कोल्हान प्रमंडल और संताल परगना प्रमंडल में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं. यहां बारिश भी हो सकती है. राजधानी रांची व आसपास के इलाकों में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. कहीं-कहीं वज्रपात की भी आशंका जताई गई है.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : विद्युत महतो ने मतदान के बाद गम्हरिया अपने पैतृक गांव कृष्णापुर में की ग्राम पूजा

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पश्चिम बंगाल के कोलकाता और आसपास भारी बारिश की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ ने प्रचंड रूप अख्तियार कर लिया है. भारत के मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों और कोलकाता व आसपास के क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई है. विभाग ने बताया कि ‘रेमल’ के तटों पर पहुंचने पर 110 से 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है और उनका वेग 135 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकता है, जिससे कोलकाता, हावड़ा, हुगली और पूर्व मेदिनीपुर जिले प्रभावित होंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में गुरमत समर कैम्प शुरू, 2 जून को होगा समापन

सोमवार को रद्द रहेगी रांची-कोलकाता विमान सेवा

रेमल के असर को देखते हुए सोमवार को कई फ्लाइट्स रद्द रहेंगी. रांची से कोलकाता के लिए इंडिगो की तीन फ्लाइट उड़ान भरती है. फ्लाइट संख्या 6ई2332 रांची-कोलकाता, सुबह 9:30 बजे, फ्लाइट संख्या 6ई6893 रांची-कोलकाता दोपहर 12:25 बजे, फ्लाइट संख्या 6ई7325 कोलकाता-रांची रात 9:15 बजे उड़ान भरती है. सभी फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि रविवार को कोलकाता-रांची के बीच विमान सेवा रद्द रही. ‘रेमल’ का असर झारखंड के उन इलाकों में दिखेगा, जो पश्चिम बंगाल से सटे हैं. संताल परगना और कोल्हान में इसका असर सबसे ज्यादा देखा जाएगा. रांची स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि पलामू प्रमंडल को छोड़कर  झारखंड के अन्य हिस्सों में ‘रेमल’ चक्रवात का असर देखा जाएगा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद करने वाले युवा संवाद मित्रों को भाजपा ने किया सम्मानित

27, 28 मई को 4 जिलों को छोड़ कहीं-कहीं चलेंगी तेज हवाएं

इसके बाद सोमवार और मंगलवार यानी 27 और 28 मई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार को छोड़ अन्य जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान शनिवार को 37.4 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेसि के आसपास रहा. गढ़वा, गोड्डा, पलामू, सरायकेला जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटीग्रेड से अधिक रहा. शेष जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर