Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की गुरबाणी से गूंजा टाटानगर स्टेशन चौक

SHARE:

“फतेह लाइव” परिवार ने स्टेशन चौक में दुकानदारों और राहगीरों को पहुंचाई ठंडक, चना, प्रसाद और शर्बत का हुआ भरपूर वितरण

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिख धर्मावलंबियों के पांचवे गुरु शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी महाराज की वाणी से शनिवार को टाटानगर स्टेशन चौक गूंज उठा. मौका था गुरुजी की शहादत दिवस को समर्पित शबील के आयोजन का. जहां स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों के बीच ठंडा शर्बत, चना और कड़ाह (हलुआ) प्रसाद का भरपूर वितरण शाम चार बजे तक किया गया.

Gambhir Car Associate Motion Ads

तेजी से उभर रहे लोकप्रिय फतेह लाइव न्यूज पोर्टल की ओर से मुख्य संपादक चरणजीत सिंह और उनके सहयोगियों द्वारा यह आयोजन किया गया था, जिसमें किताडीह और गोलपहाड़ी गुरुद्वारा की ओर से भी सेवा में हाथ बढ़ाये गए. लोगों ने आयोजन में श्रद्धा के साथ हाथ बंटाये और कार्यक्रम को सफल किया. शुरआत में गुरु अर्जुन देव जी की याद में अरदास की गई. सिखों के इस कार्यक्रम से आपसी भाईचारे की एकता का गवाह टाटानगर स्टेशन चौक बना.

खास लोगों ने भी शर्बत वितरण कर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की

आयोजन में धार्मिक मामले देखने वाली अकाली दल की पूरी टीम, बागबेड़ा थाना प्रभारी प्रवेश चंद्र सिन्हा, परसुडीह थाना प्रभारी फैज अहमद, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, प्रदेश गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान शैलेन्द्र सिंह, सीजीपीसी के सलाहकार एवं टाटा मोटर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, सीजीपीसी एवं झारखंड सिख विकास मंच के संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, मंच के अध्यक्ष दलजीत सिंह बाबू, साकची के प्रधान निशान सिंह, महासचिव परमजीत सिंह काले, झारखंड सिख प्रतिनिधि बोर्ड के चेयरमैन गुरचरण सिंह बिल्ला, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, आगाज संस्था के संस्थापक इन्दरजीत सिंह इन्दर, रंगरेटा महासभा के प्रधान मंजीत सिंह गिल, वरीय भाजपा नेता नरेन्द्रपाल सिंह भाटिया, सतबीर सिंह सोमू, चंचल भाटिया, शशि कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र सिंह शिंदे, तरविंदर भाटिया, गुरप्रीत सिंह राजा, समाजसेवी अर्जुन वालिया, बिष्टुपुर के पूर्व प्रधान गुरचरण सिंह भोगल, पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह छिते, गोलपहाड़ी के प्रधान लखविंदर सिंह, सरजामदा के रविंदर सिंह, किताडीह के जगजीत सिंह, पत्रकार एवं अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, समाजसेवी सुखराज सिंह कैरों, राजदीप सिंह, मानगो नौजवान सभा के पूर्व प्रधान गुरविंदर सिंह, नौजवान सभा के त्रिलोचन सिंह, झामुमो नेत्री कमलजीत कौर गिल, बलविंदर सिंह, सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग की प्रधान रविंदर कौर, चेयरपरसन सुखजीत कौर, कमलजीत कौर, संयुक्त महासचिव परमजीत कौर, दलजीत कौर, गुरमीत कौर, स्वीटी कौर, समाजसेवी बीएन सिंह, त्रिलोकी नाथ, सुनील तिवारी आदि कई लोगों ने शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त की. तरनप्रीत सिंह, बॉबी, तजेंद्र, गुरकिरत सिंह, अवलीन कौर, छोटू सिंह, राजदीप सिंह, अमरजीत, अविराज, तनवीर, अहान आदि शुरू से अंत तक सेवा में लीन रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर