Breaking News
Jamshedpur Diwali : लागत मूल्य पर बेहतरीन मिठाई खरीदने का बुधवार अंतिम मौका, बुकिंग चूके तो Zomato से मंगाएं Jamshedpur/New Delhi : सिख समाज के पर्वों पर नहीं थमेगी जलियांवाला बाग ट्रेन! शीतकाल में भी नियमित परिचालन का आश्वासन Jamshedpur : चाक पर दीये गढ़ पूर्व सांसद सुमन महतो ने जगाई उम्मीदों की लौ, कुम्हारों के घर भी रोशन हो दीवाली Patna Saheb Gurudwara Election : पटना साहिब गुरुद्वारा चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 24 नवंबर तक मतदाता सूची सौंपने का निर्देश Jamshedpur : बिरसानगर गिट्टी मशीन के पास तारकंपनी गुरुद्वारा के सेवादार का आकस्मिक निधन, कमेटी ने किया अंतिम संस्कार Jamshedpur : 14 नवंबर को मनाया जाएगा खालसे की माता साहिब कौर जी का 345वां जन्म दिहाड़ा
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : बारीडीह विजया गार्डन में रामलल्ला के दर्शन करने गए परिवार के घर में चोरों ने एक करोड़ के जेवरात और नगद पर किया हाथ साफ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

बिरसानगर थाना अंतर्गत विजया गार्डन में शुक्रवार की रात चोरों ने दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने 12th फेस के रहने वाले भारतीय जल सेना के मरिन में कार्यरत श्यामसुंदर पांडे के 509 नंबर और स्टेट बैंक डिब्रुगढ़ के मैनेजर के 523 नंबर डुप्लेक्स में चोरों ने घटना को अंजाम दिया। श्यामसुंदर पांडे के भाई हरिशंकर पांडे ने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही दोनों भतीजों का जनेऊ संपन्न हुआ था, जिसे लेकर पूरा परिवार रामलल्ला के दर्शन करने के लिए अयोध्या गए हुए हैं।

प्रत्येक दिन की तरह घर का सर्वेंट बागवानी में पानी देने के लिए सवेरे 11 बजे के लगभग आई थी। तभी उसने देखा घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है और लॉक टूटा हुआ पड़ा है। उसके बाद उसने फोन से परिवार वालों को सूचना दी। जहां से हरिशंकर पांडे को उसके भाई के द्वारा जानकारी देने पर वह घर पहुंचे। मौक़े पर पहुंचने पर पाया गया कि घर के सभी कमरों का सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी में रखे गहने और नगद चोरी कर लिया गया है।

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसके बाद उन्होंने बिरसानगर थाना में को सूचना दी। चोरों ने स्टेट बैंक के मैनेजर 523 नंबर डुप्लेक्स के रवि रंजन के घर को भी खाली देख दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया, लेकिन रवि रंजन के परिचित के अनुसार उनके घर से कोई कीमती सामान चोरी नहीं हुआ है। अब उनके परिवार के लोग आने के बाद ही जानकारी हो पाएगी। वहीं हरिशंकर पांडे ने बताया कि भाई के परिवार आने के बाद ही चोरी का सही आकलन हो पाएगा। वैसे आशंका जताई जा रही है कि 50 लाख से एक करोड़ के बीच चोरों ने नगद और जेवरात पर हाथ साफ किया है, फिलहाल पुलिस परिवार के लिखित शिकायत और सीसीटीवी में कैद तस्वीर के आधार पर कार्रवाई शुरू करेगी। वहीं इस घटना को लेकर विजया गार्डन के लोगों में भय का माहौल है, तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अक्रोश भी।

इसे लेकर विजय गार्डन सोसायटी नॉर्दर्न जोन के जनरल सेक्रेटरी रवि सिंह ने पूरी घटना की निंदा करते हुए सुरक्षा पर सवाल उठाया की आखिर पूरे विजया गार्डन में इतनी ज्यादा संख्या में सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद चोरों ने एक ही रात दो अलग-अलग घरों में इतनी बड़ी घटना को अंजाम कैसा दिया। कहीं ना कहीं सुरक्षा में लापरवाही और चूक हुई है, इसलिए सिक्योरिटी एजेंसी एमएसए के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करेंगे, ताकि आने वाले समय पर इस तरह की घटना सोसाइटी में दोबारा ना हो।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर