WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जोश, जज़्बा और जुनून चाहिए भारतीय सेना में भर्ती के लिए: कैप्टन सुखविंदर, भारतीय सेना में भर्ती के गुर बता ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया विद्यार्थियों को

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सेना में कैप्टन सरदार सुखविंदर सिंह भोगल ने जोश, जज्बा देश से प्रेम और जुनूनी होने की भावना को भारतीय सेना में भर्ती का द्वार बताया है। वे शनिवार को गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह जी, सीतारामडेरा में कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को भारतीय सेना में भर्ती होने के गुर बता रहे थे।

सीतारामडेरा गुरुद्वारा के ऊपरी हॉल में आयोजित कार्यशाला में कैप्टन सुखविंदर सिंह भोगल ने विद्यार्थियों और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए बताया कि देशभक्ति की भावना लिए भारतीय सेना का हिस्सा बनना हर युवक का सपना होता है परन्तु सही दिशा निर्देश और उचित मार्गदर्शन के अभाव में सीमा पर देश सेवा करने का मौका गवां देते हैं, इसी महत्वपूर्ण विषय पर भारतीय सीमा में कैप्टन सरदार सुखविंदर सिंह भोगल जमशेदपुर के सिख युवकों को सेना में भर्ती होने की प्रक्रिया को पूरा करने के गुर बताये। गुरुद्वारा साहिब सीतारामडेरा में पांच बजे शाम को इस विषय पर एक विशेष व्याख्यान कैप्टन सरदार सुखविंदर सिंह भोगल ने दिया। इस अवसर पर सीजीपीसी के पदाधिकारी प्रधान भगवान सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, परविंदर सिंह सोहल, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, जगतार सिंह नागी, सुरेन्द्र सिंह छिंदे, अमरीक सिंह ने भी कार्यशाला में पहुँचकर विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और कैप्टन सुखविंदर सिंह भोगल का शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

गुरुद्वारा साहिब शहीद बाबा दीप सिंह जी, सीतारामडेरा के महासचिव अविनाश सिंह खालसा ने बताया कि वैसे सिख युवक जो देश की सेवा सेना में रह कर करना चाहते हैं तथा कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए कार्यशाला काफ़ी लाभप्रद रही। उन्होंने जमशेदपुर के सभी सिख युवक युवतियों और आगंतुक अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर