Breaking News
Jamshedpur Cgpc : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 26 नवंबर को साकची गुरुद्वारा में होगा सेंट्रल दीवान, एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब होंगे शामिल Jamshedpur : बिरसानगर में भाजपा का भव्य अभिनंदन समारोह, छात्र नेता रवि सिंह चंदेल एवं तुरी समाज के जिला अध्यक्ष मनीष प्रसाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में हुए शामिल Jamshedpur : विजया होम्स ग्रुप की ‘ड्रीम होम प्रदर्शनी’ 21 नवंबर से, छह आवासीय परियोजनाएं होंगी प्रदर्शित Jamshedpur : 26 नवंबर को रांची में संविधान रक्षार्थ मार्च, पूर्वी सिंहभूम से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता होंगे शामिल Jamshedpur : लोयोला प्रिंसिपल की भावुक अपील, बच्चों की सुरक्षा के लिए एक घंटे का ट्रैफिक नियंत्रण Jamshedpur : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित किया इंदरजीत सिंह ने 32वां प्लेटलेट्स दान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : जपियो जिन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गरभ ना आयो…,लौहनगरी के सिखों ने श्रद्धाभाव के साथ मनाया श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिहाड़ा

SHARE:

ठंढे शरबत और चना प्रसाद ग्रहण कर संगत ने सरताज-ए-शहीद गुरु अर्जन देव जी को किया नमन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिख इतिहास में शहीदों के सरताज के नाम से विख्यात पांचवे गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी की शहीदी पर्व पर लौहनगरी के सिखों ने आयोजित छबील और विशेष कीर्तन दरबार में संगत ने ठंढे शरबत और चना प्रसाद ग्रहण कर उनकी महान शख्सियत और उनकी सर्वोच्च शहीदी को नमन किया। सोमवार को सभी गुरुद्वारों में विशेष अरदास की गई। उसके बाद गुरवाणी जस और सिख इतिहास का व्याख्यान ग्रंथी सिंहों और कीर्तिनयों ने किया। धार्मिक कार्यक्रम की समाप्ति बाद कोल्हान के सभी 34 गुरुद्वारों में प्रसाद रूपी चना और शरबत का वितरण किया गया। गुरुद्वारा कमेटी और विभिन्न संगठनों की ओर से चौक चौराहों पर भी छबील लगाई गई। इस दौरान लौहनगरी गुरवाणी से गूंजती रही। गोलपहाड़ी गुरुद्वारा में भी प्रधान लखविंदर सिंह के नेतृत्व में अनुष्ठान हुआ। उसके बाद गुरुद्वारा साहेब और गोलपहाड़ी चौक पर छबील लगाकर राहगीरों की सेवा की गई। सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह अपनी टीम के साथ जहां गोलपहाड़ी आये। वहीं विभिन्न आयोजनों में भी वह भ्रमणशील रहे।

Gambhir Car Associate Motion Ads

सोमवार को साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी द्वारा गुरु महाराज जी की महान शहीदी को समर्पित विशेष कीर्तन दरबार गुरुद्वारा साहिब साकची में सजाया गया जहाँ संगत ने पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ कीर्तन दरबार में हाजरी भर, अरदास में शामिल होकर गुरु ग्रन्थ साहिब के सामने अपना शीश नवाया। आज सर्वप्रथम, दो दिन पूर्व रखे गए अखंड पाठ साहिब की समाप्ति की गयी, उपरांत कीर्तन दरबार आरम्भ किया गया जिसमें भाई साहब भाई संदीप सिंह हजूरी रागी गुरुद्वारा साहब साकची ने गुरु अर्जन देव जी के सम्मान में उनकी बाणी ‘जपियो जिन अर्जन देव गुरु फिर संकट जोन गरभ ना आयो’ शब्द गायन किया।

साकची गुरुद्वारा के ग्रंथी और कथाकार बाबा अमृतपाल सिंह मन्नन ने गुरमत विचारों से संगत को रूबरू कराया। उन्होंने गुरु अर्जन देव जी की शहीदी गाथा का वर्णन और व्याख्या करते हुए संगत को बताया कि गुरु अर्जन देव जी की किस प्रकार यातना देकर शहीद किया गया परन्तु सिख धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने शहीदी को स्वीकार किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह द्वारा की गुरु चरणों में सरबत के भले के लिए की गयी अरदास में शामिल हुयी।

साकची गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने हाजरी भरने आयी संगत का तथा कीर्तन दरबार को सफल बनाने के लिए समस्त साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी, सुखमणि साहिब जत्था और स्त्री सत्संग सभा द्वारा किये गए सराहनीय योगदान के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापन किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर