WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : आजसू स्थापना दिवस 22 जून को बलिदान दिवस के रूप में मनाया जाएगा : सहिस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आजसू पार्टी की सोमवार को बोड़ाम प्रखंड स्थित प्रधान कार्यालय में एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता बोड़ाम प्रखंड के कार्यकारी अध्यक्ष मृतुंजय सिंह ने की, जबकि संचालन रामनाथ महतो ने किया. वहीं धन्यवाद आदित्य महतो ने किया.

बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बीते चुनाव में एनडीए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित हेतु सभी को बधाई दी और आगामी विधानसभा में उसी ऊर्जा और जुनून के साथ स्थानीय विषयों के साथ मतदाताओं के बीच जाने और लोगों को पार्टी के विचार के साथ जीत सुनिश्चित करने हेतु दिशा निर्देश दिया.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति द्वारा 22 जून को आजसू स्थापना दिवस को बलिदान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया हुआ है. इसी क्रम में जुगसलाई विधानसभा के सभी प्रखंडों में भी बलिदान दिवस मनाया जाएगा, जिसमें हजारों युवा उपस्थित रहेंगे. साथ ही साथ सभी प्रखंड में पौधारोपण भी किया जाएगा.

चुकी वर्तमान सरकार इस राज्य के आंदोलकारियों के बलिदान को भूल चुकी है. यहां के मूलवासी और शोषित वँचित लोगों के लिए संघर्ष करने वाले और इस राज्य को अलग राज्य के लिए किये संघर्ष कर राज्य के निर्माण करने वाले महापुरषो को भूल चुकी है. इसलिए आजसू इस तिथि को बलिदान दिवस के रुप मे मनाएगी.

बैठक में आदित्य महतो, मृतुंजय सिंह, रामनाथ महतो, गुणधर कुंभकार, छूटूलाल सिंह, काजल गोप, निर्मल सिंह, मेनका किस्कु, पारुल डे, रेणुका महतो, रूपा सिंह, सुमित्रा महतो के साथ साथ सभी प्रभारी मौजूद थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर