Jharkhand : पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर : विधानसभा अध्यक्ष, नये सुरक्षा कानून और प्रेस भवन पर हो रहा मंथन, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

AISMJWA के जामताड़ा के पदाधिकारी चंचल गिरी ने विधानसभा अध्यक्ष सह नाला विधायक रवींद्रनाथ महतो से पत्रकार सुरक्षा कानून और प्रेस क्लब के निर्माण पर किया सवाल तो सकारात्मक जवाब मिला है.चंचल गिरी ने विधानसभा अध्यक्ष से कल भी गरमा गरम सवाल दागे थे और आज फिर पत्रकारों की सुरक्षा व जामताड़ा में प्रेस क्लब के निर्माण पर सवाल उठाए. रविन्द्र महतो ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सरकार गंभीरता पूर्वक विचार कर रही है ताकि जल्द ही नये नियम कानून लागू कर सभी पत्रकारों को सुरक्षा व सम्मान दिया जा सके.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बर्मामाइंस में टाटा स्टील के टूट रहे क्वार्टर के मलबे में दो युवक दबे, ईंट से लेकर कलपुर्जे की मची है लूट

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जब श्री महतो से पूछा गया कि राज्य में प्रेस भवनों का निर्माण क्यों रूका हुआ है तब उन्होंने कहा कि पत्रकारों को सरकार के साथ समन्वय बनाकर इस पर भी ठोस निर्णय लेना है ताकि जामताड़ा सहित सभी बचे हुए जिलों में प्रेस क्लब का निर्माण हो सके.बताते चलें कि वर्तमान में धनबाद,देवघर और रांची में ही प्रेस क्लब भवन बनाएं गये हैं.

इसमें भी देवघर प्रेस क्लब का निर्माण होने के बावजूद पत्रकारों को हस्तांतरित नहीं होने पर ऐसोसिएशन द्वारा ही पहल हुई है.ऐसोसिएशन की देवघर जिला कमेटी को डीसी द्वारा आश्वस्त किया गया था जिसके बाद वहां प्रेस क्लब के चुनाव की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें