फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को बाराद्वारी के देवनगर में कोशिश संस्था के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। वहीं पौधे के बड़े होने तक संरक्षण की व्यवस्था की गई। पौधरोपण हूल क्रांति के महानायकों सिदो-कान्हो, चांद-भैरव व फुल-झानो और बलिदानियों को समर्पित किया गया।

यह भी पढ़े : July 2024 Festival List : जुलाई माह में पड़ रहे है कई  त्योहार…जाने पूरी लिस्ट

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि “पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगानी चाहिए। धरती पर पेड़ पौधे होंगे तो हर साल बढ़ते तापमान, पर्यावरण प्रदूषण, ओजोन परत जैसे गंभीर मुद्दे का आसानी से हल हो सकेगा।” मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, ग्रीन कैप्स व कोशिश संस्था के सदस्यगण और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।