Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Jamshedpur : कोलकाता से अखिलेश सिंह का करीबी गणेश सिंह, अमन सिंह और समाजसेवी रवि जायसवाल गिरफ्तार

SHARE:

पुलिस टीम को मिली बड़ी उपलब्धि, गणेश को पकड़ने गई टीम के हाथ लगे अन्य मामलों के आरोपी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

पुलिस टीम को रविवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस टीम ने कोलकाता से अखिलेश सिंह का करीबी गणेश सिंह, अमन सिंह और रवि जायसवाल को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर मिली जानकारी के बाद एसएसपी किशोर कौशल के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की थी। सभी को जमशेदपुर लाया गया है और मंगलवार की शाम को पुलिस पूरे मामला खुलासा कर सकती है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : POTKA : ब्लॉक और सीओ ऑफिस में भाजयुमो ने जड़ा ताला, सांसद- बोले यह तो ट्रेलर है अगली बार आएंगे तो कामकाज ठप कर देंगे, देंखे – video

अमन ने नीरज दुबे पर चलाई थी गोली
पुलिस के हाथ आये अमन सिंह टाटानगर स्टेशन पार्किंग में ठेकेदार नीरज दुबे पर गोली चलाने का आरोपी है. इस संबंध में रेल थाने में मामला दर्ज कराया गया था। इसके अलावा भी उस पर मामले दर्ज हैं। हालांकि नीरज दुबे को भी कोलकाता से पकड़कर पुलिस ने जेल भेजा था. बागबेड़ा में मोनू पर फायरिंग के मामले में उसे पकड़ा था.

कौन है रवि जायसवाल
गिरफ्तार रवि जायसवाल पर आपराधिक मामले में दर्ज हैं. इसमें गोलमुरी में नेहरू कॉलोनी में राहुल छाबड़ा पर फायरिंग करने मामला 2022 में दर्ज कराया गया था। रवि हालिया दिनों समाजसेवी के रूप में उभर रहा था। वह चुनाव लड़ने की भी तैयारी में था।

गणेश सिंह के घर होने वाली थी कुर्की
मानगो के रहने वाले अखिलेश सिंह गैंग का करीबी गणेश सिंह के घर पर पुलिस कुर्की जब्ती करने ही वाली थी। इसके पहले ही वह पकड़ा गया। इसके पहले उसके घर पर ईश्तेहार भी पुलिस की ओर से चस्पा किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया था। उस पर शहर के अलग-अलग थाने में सात मामले दर्ज हैं। इसके अलावा भी एक हत्या का मामला दर्ज है

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर