WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Breaking – Theft In Gurudwara : मानगो संत कुटिया गुरुद्वारा में दिन दहाड़े चोरी, महिला ने बिल्डिंग फंड की विशेष गोलक को तोड़कर निकाले रूपये, सीसीटीवी फुटेज आया सामने, कांच की गोलक तोड़ने से पहले ये की चालाकी, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में आये दिन चोरी की घटनायें होती रहती है. चोरों के एक से बढ़कर एक कारनामे के किस्से आपने सुने होंगे, लेकिन हम आपको एक महिला चोर का कारनामा बताने जा रहे हैं, जिसने गुरु दरबार में बड़ी चालाकी से हाथ साफ किया और चलती बनी. जी हां, मानगो संत कुटिया गुरुद्वारा में 29 जुलाई सोमवार को दिनदहाड़े करीब 1.15 बजे एक महिला गुरु दरबार पहुंची और उसने वहां बिल्डिंग निर्माण के लिये लगाई गई विशेष गोलक को तोड़कर उसमें दान के पंद्रह सौ से दो हजार की नगदी की चोरी कर ली. यह गोलक कांच की थी. उसके ऊपरी हिस्से को महिला चोर ने तोड़ा और उसमें से नगदी निकाल ली. उक्त गोलक कांच की थी, जिससे उसके अंदर रूपये दिखाई पड़ते थे. उन्हें देखकर ही शायद महिला के मन में चोर जाग गया.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur Police : खुलेआम आतंक मचाने वालों के खिलाफ मूकदर्शक बागबेड़ा थानेदार पर कार्रवाई कब? पार्किंग विवाद में घायल इंजीनियर छात्रा और परिजन पहुंचे डीएसपी ऑफिस, भाजपा ने दिया साथ

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सूट सलवार और गुलाबी ओढ़नी पहनकर आई महिला, और फिर…

घटना की पूरी वारदात गुरुद्वारा हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. उसमें दिख रहा है कि महिला सूट सलवार पहनकर और गुलाबी ओढ़नी लेकर दरबार में प्रवेश करती है. पहले वह दरबार के चारों ओर टोह लेती है. फिर माथा टेकने की कोशिश करती है, लेकिन वह माथा नहीं टेककर गोलक के पास घुटनों के बल पर बैठ जाती है और फिर कांच की गोलक को तोड़कर उसमें से दान के पैसे चुरा लेती है. इसके पूर्व वह अपने चेहरे को ओढ़नी से अच्छी तरह से ढंक लेती है ताकि उसे कोई पहचान न सके.

एक दिन पहले गोलक से निकाले गए 75 हजार, वरना…

गुरुद्वारा कमेटी के लिए यह तो संजोग ही कहा जायेगा क्यूंकि चोरी की वारदात से एक दिन पूर्व ही कमेटी ने गोलक को खोला था. उसमें दान के 75 हजार रूपये निकालकर बैंक में जमा करा दिए गए थे. अगर ऐसा नहीं हुआ होता तो गुरु घर को अच्छा खासा नुकसान हो सकता था. उससे प्रबंधकों की नींद उड़ सकती थी, हालांकि इस चोरी की घटना ने भी प्रबंधकों की नींद उड़ा दी है. गुरुद्वारा में ग्रंथी और सेवादार को सक्रिय कर दिया है. वहीं प्रबंधक भी ज्यादा समय बिताने लगे हैं. हालांकि गुरुद्वारा कमेटी ने थाना में इस संबंध में शिकायत नहीं की है.

अन्य गुरुद्वारों की सुरक्षा पर भी सवाल

संत कुटिया गुरुद्वारा में दिन दहाड़े हुई चोरी की घटना के बाद अन्य गुरुद्वारों की सुरक्षा पर सवाल उठते दिख रहे हैं. अधिकतर गुरुद्वारों में प्रबंधक कम समय देते हैं और थोड़ी सी तनख्वाह लेने वाले ग्रंथी और सेवादार के जिम्मे ही पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी रहती है. प्रबंधकों को इस ओर ध्यान देने की जरुरत है.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : हथियार की खरीद-बिक्री करने वाला अखिलेश सिंह गैंग का हिस्ट्री शीटर अमरजीत-हरप्रीत गिरफ्तार

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर