WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Adityapur : होटल क्रूज के कमरे में कांड्रा अमलगम कंपनी का अधिकारी मिला मृत, सनसनी, ओड़िशा के रहने वाले हैं रंजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर से सटे आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित होटल क्रूज के कमरा नंबर 315 से कांड्रा स्थित अमलगम कंपनी के अधिकारी मृत अवस्था में पाए गए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शीत गृह में रखवा दिया है. पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई की जाएगी. मृतक का नाम एस रंजन दास बताया जा रहा है, जो मूल रूप से उड़ीसा के भुवनेश्वर खुरदा के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : एनएच-33 में ट्रक चालकों को लूटने वाले गैंग के दो सदस्य धराये, तीन फरार

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जाता है कि 4 अगस्त से मृतक होटल क्रूज के कमरा संख्या 315 में रुके थे. बीती रात खाना- पीना खाकर मृतक अपने कमरे में सोने चले गए. सुबह जब कंपनी नहीं पहुंचे और बार- बार फोन करने पर भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, तब कंपनी के अधिकारी और कर्मी होटल पहुंचे और होटल के दूसरे चाबी से उनके कमरे का दरवाजा खुलवाया. जहां देखा कि एस रंजन दास अपने बेड पर बेसुध पड़े हैं. इसकी सूचना होटल प्रबंधन की ओर से पुलिस को दी गई. जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें टीएमएच भेजा. जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया. फिलहाल मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. वैसे इस संबंध में ना तो कंपनी प्रबंधन की ओर से कुछ बताया जा रहा है ना ही होटल प्रबंधन की ओर से.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर