WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Election : 596 वोटर 11 अगस्त को चुनेंगे नामदा बस्ती गुरुद्वारा का नया प्रधान, दलजीत सिंह और अवतार सिंह हैं प्रत्याशी, दोनों ने चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के नामदा बस्ती गुरुद्वारा के चुनाव की सरगर्मी बड़ी हुई है. 11 अगस्त (रविवार) को 596 वोटर दलजीत सिंह या अवतार सिंह में से किसी एक को प्रधान चुनेंगे। चुनाव को लेकर जो नोटिफिकेशन पिछले दिनों जारी हुआ था, उसे फतेह लाइव ने पहले ही प्रकाशित कर दिया था. पक्ष से प्रधान पद के उम्मीदवार दलजीत सिंह वर्तमान कमेटी में महासचिव हैं और गुरु घर से जुड़े हुए हैं. वहीं अवतार सिंह विपक्षी खेमे के उम्मीदवार हैं. इस आशय की जानकारी देते हुए सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने नामदा बस्ती गुरुद्वारा परिक्षेत्र की संगत से अपील की है कि सभी वोटर अपने वोट का इस्तेमाल कर योग्य प्रत्याशी को चुने।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो को विधायक मंगल कालिंदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सीजीपीसी चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह और महासचिव अमरजीत ने बताया कि आगामी रविवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक संगत अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकती है। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां अपने स्तर पर ज़ोर शोर से की जा रही हैं। प्रधान पद के दावेदार अवतार सिंह को तराजू छाप, जबकि दलजीत सिंह को शेर छाप चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

सरदार शैलेंद्र सिंह ने आगे बताया कि सीजीपीसी की देख रेख में चुनाव संपन्न कराया जाएगा, हालांकि चुनाव की पारदर्शिता को सर्वोपरि रखते हुए सीजीपीसी अधिकारियों के नाम की घोषणा अभी नहीं की गई है। इस बाबत प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में सीजीपीसी ने गुरुवार को चुनाव स्थल का दौरा किया तथा संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिये। सीजीपीसी प्रतिनिधिमंडल में भगवान सिंह समेत सरदार शैलेंद्र सिंह, अमरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सुरेंद्र छिन्दे, सरबजीत सिंह ग्रेवाल शामिल थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर