WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टाटानगर-जयनगर भाया दरभंगा स्वीकृत सवारी गाड़ी को अविलम्ब शुरू करने की मांग, मिथिला रेल संघर्ष समिति ने ARM को दिया ज्ञापन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

मिथिला रेल संघर्ष समिति के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा सीकेपी रेल मंडल के डीआरएम को टाटा के एरिया मैनेजर अभिषेक सिंहल से मिलकर उनके माध्यम से स्वीकृत टाटा जयनगर ट्रेन को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की है। जमशेदपुर में रह रहे लगभग 4 लाख मिथलांचल के लोग जो की दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, सकरी, झंझारपुर, पुपरी, सीतामढ़ी, कमतोल आदि क्षेत्र में रहने वाले हैं। उनके तरफ़ से आभार व्यक्त किया जो रेलवे बोर्ड द्वारा मिथिला रेल संघर्ष समिति के माध्यम से टाटा जयनगर ट्रेन के माँग को मानते हुआ ट्रेन की स्वीकृति दी है।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : मुख्यमंत्री की घोषणा पर भाजपा के पूर्व महामंत्री ने की टिप्पणी

Gambhir Car Associate Motion Ads

संग ही सीता जी की जन्मस्थली पुनौरा धाम, सीता जी की कुलदेवी गिरजा मां एवं सीता जी की शादी स्थल, यज्ञ स्थल जनकपुर इत्यादि जयनगर के नजदीक के सीता करीडोर बनाने के लिए पुनः उनसे निवेदन भी किया गया। अब सभी मिथलांचल के लोग उस दिन का इंतज़ार कर रहे जब स्वीकृत ट्रेन टाटा जयनगर भाया दरभंगा को टाटा नगर स्टेशन से हरा झंडा दिखा के यन्हा से रवाना किया जाएगा। अतः उनसे अनुरोध किया गया कि इस ट्रेन को जल्द से जल्द शुरू कराने की कृपा करें।

एरिया मैनेजर ने त्वरित करवाई करते हुए गार्डन रिच के बड़े पदाधिकारी से बात कर यह जानकारी दिया कि स्वीकृत टाटा जयनगर ट्रेन सितंबर महीने से शुरू होने की संभावना है। इस दौरान प्रमुख रूप से ज्योति मिश्रा, आकाश मिश्रा, राजकुमार ठाकुर, बिनोद झा, किरण झा, रूबी झा, माला चौधरी, रश्मि चौधरी, मनीष मिश्रा, जितेंद्र चौधरी, सैलेंद्र मिश्रा, प्रवीण ठाकुर, अरविंद मिश्रा आदि लोग उपस्थित थे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर