WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

ICHAGADH : स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह की अगुवायी में निकाली गई तिरंगा यात्रा, उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति का दिखा आलम

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

स्वतंत्रता दिवस के पावन मौके पर ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के सीरूम चौक तक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इसमें तिरंगा यात्रा में मानो जनसैलाब उमड़ पड़ा. पूरे क्षेत्र के लोगों का हुजुम बाइक रैली के रूप में टीकर चौक से सीरुम तक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान जगह-जगह लोगों ने तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया. यह तिरंगा यात्रा टीकर, डुमटांड़, झारूआ मोड़, मिलन चौक, तिरूलडीह, डाटम, कुकड़ु प्रखंड चौक होते हुए सीरूम तक पहुंचा.\

यह भी पढ़े : Jamshedpur : पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत में ज्ञान केंद्र का उद्घाटन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने बाइक पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए भारत की एकता, अखंडता व वीर शहीदों के याद में घर घर तिरंगा लगाने का अपील की. पूरे तिरंगा यात्रा के दौरान-बंदे मातरम, भारत माता की जय के साथ सभी स्वतंत्रता सेनानी अमर रहे के गगनभेदी नारे लगते रहें, जिससे पूरा माहौल देश भक्तिमय हो गया.\

इस बीच सीरूम के पास यह यात्रा सभा में तब्दील हो गया. इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने कार्यकर्ताओं व लोगों के हुजूम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश भारत हर क्षेत्र में विकास के नये आयाम लिख रहे है. देश ही नहीं, विश्व में देश के प्रधानमंत्री अपने कार्यों के बल पर एक अलग पहचान बनाई है, जो आज तक भारत का कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बना पाए.

उन्होंने कहा कि भारत रक्षा के क्षेत्र में भी दिनों दिन तरक्की की ओर आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी शान है और देश प्रेम का जज्बा हर देश वासियों के तन-मन में हो, ऐसा संकल्प हमारे प्रधानमंत्री का है. उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देश में घर घर तिरंगा यात्रा के माध्यम से जागरूक फैलाने के लिए तिरंगा यात्रा का आयोजन कर रही है. पूर्व विधायक ने कहा कि आजादी का इस तरह से देश में घर-घर मनाने का संकल्प सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर रही है. ताकि देश के प्रति प्रेम आपसी सद्भाव व एकता कायम रहे.

ईचागढ़ में रखी विकास की नींव : मलखान सिंह

पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होने ईचागढ़ को ही अपना कर्मभूमि इसलिए चुना था, क्योंकि यह क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ क्षेत्र था. कहीं सड़क पुल पुलिया नहीं था. लोगों को 15-20 किलोमिटर पैदल चलकर बस आदि में चढ़ना पड़ता था और यहां के लोगों ने आशीर्वाद दिया. उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में चारों तरफ पुल पुलिया और सड़कों का जाल बिछाया. अब शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार कर खेतों में पानी, स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा का क्षेत्र में कार्य और रोजगार सृजन पर फोकस करने की जरूरत है. पत्रकारों का सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्णय पर ही चुनाव लड़ेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर