WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

JAMSHEDPUR : स्टेशन टीओपी के पीछे 4 दिनों से पड़ा था शव, डीएसपी से शिकायत के बाद सक्रिय हुई बागबेड़ा पुलिस

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

टाटानगर स्टेशन गोलचक्कर पर बागबेड़ा थाने का टीओपी बना हुआ है. ठीक टीओपी के पीछे ही पिछले चार दिनों से एक युवक का शव पड़ा हुआ था. युवक की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी किसी को नहीं है. जब इसकी जानकारी टीओपी में तैनात पुलिसवालों को दी गई तब उन्होंने अनसुनी कर दिया. बागबेड़ा पुलिस ने भी मुंह फेर लिया. अंततः जब 4 दिनों के बाद डीएसपी तक मामला पहुंचा तब उन्होंने संज्ञान में लिया और शव को हटवाने का आदेश बागबेड़ा थाने को दिया. ये घटना यह साबित करती है कि बागबेड़ा पुलिस कितनी सक्रिय है. खासकर स्टेशन टीओपी में क्या हो रहा है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : अंतराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा ने चेशायर होम में स्पेशल बच्चों संग केक कटिंग कर मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

Gambhir Car Associate Motion Ads

पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने दी थी डीएसपी को सूचना

पूर्व पंचायत समिति सदस्य सह श्री श्री झारखंडेश्वर शिव दुर्गा हनुमान मंदिर टाटानगर के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि रविवार की सुबह जब वे मंदिर की साफ-सफाई करवा रहे थे. इस बीच ही एक व्यक्ति ने बताया कि 3-4 दिनों से टीओपी के पीछे एक युवक का शव पड़ा हुआ है. इसके बाद उन्होंने डीएसपी को घटना की
जानकारी दी.

आश्चर्यचकित हो गए डीएसपी

डीएसपी को जब शव होने की जानकारी मिली. तब उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि 3-4 दिनों से शव पड़ा है और पुलिस की ओर से सुधि नहीं ली गई. सूचना के बाद डीएसपी ने तत्काल इसकी जानकारी बागबेड़ा थाने में दी और इस दिशा में पहल भी की गई.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर