JAMSHEDPUR : चंपाई सोरेन के आवास से हटा झामुमो का झंडा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने भले ही अबतक इस बात को स्वीकार नहीं किया है कि वे भाजपा में शामिल होने वाले हैं, लेकिन गतिविधियों से सबकुछ साफ हो रहा है. उन्होंने अपने महुलडीह आवास से झामुमो का झंडा और बैनर तक हटवा दिया है. इसके अलावा हैंडल एक्स से भी झामुमो को हटा दिया गया है.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : 20 अगस्त को आएंगे सुदेश महतो, चूल्हा प्रमुख को दिलाएंगे शपथ

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

क्यों छिपा रहे हैं चंपाई सोरेन
चंपाई सोरेन आखिर भाजपा में शामिल होने की बात को क्यों छिपा रहे हैं. फिलहाल वे दिल्ली में हैं और यह कह रहे हैं कि अपने निजी कार्य से पहुंचे हुए हैं. आखिर निजी कार्य कौन सा है इसका भी खुलासा नहीं किया है.

अकेले पहुंचे हैं दिल्ली
इसके पहले तक यह कयास लगाए जा रहे थे कि झारखंड के कई विधायकों के साथ चंपाई सोरेन दिल्ली के लिए निकले हैं. अब साफ हो गया है कि वे अकेले ही दिल्ली पहुंचे हैं.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें