Breaking News
Jamshedpur Cgpc : डॉ मुकुल पांडे हर रविवार को श्री गुरु रामदास भलाई केंद्र ओपीडी में अपनी निशुल्क देंगे सेवाएं Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : मानगो पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही थाना हाजत में कर दिया बंद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में जमीन के मामले में कब्जा करने की शिकायत करने पर शहर की मानगो पुलिस ने शिकायतकर्ता को ही रविवार की देर रात पकड़कर थाना हाजत में बंद कर दिया. घटना का खुलासा तब हुआ जब सोमवार को भुक्तभोगी परिवार के लोग एसएसपी किशोर कौशल से मिलने के लिए पहुंचे हुए थे.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : बोलेरो छोड़ फरार हो गया पशु तस्कर

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

अहमद कुरैशी को घर से उठाया

अहमद कुरैशी के भाई मो. फिरोज कुरैशी का कहना है कि वे मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 12 के रहने वाले हैं. उनका खाता नंबर 16412 और 171 में 80 डिसमील जमीन है. दोनों का ऑनलाइन रसीद भी 2024-2025 का कटा हुआ है. रोड नंबर 7 के रहने वाले मो. उमर, कमर खान और जुबैर मल्लिक की ओर से उनकी जमीन को जबरन दखल-कब्जा करने की कोशिश की जा रही है .18 अगस्त की रात 10.30 बजे आरोपी घर पर आए थे और गाली-गलौज करने के साथ-साथ परिवार के सदस्यों को गोली मार देने की भी धमकी दी थी. इसके बाद अहमद कुरैशी ने फोन कर घटना की जानकारी मानगो पुलिस को दी थी. सूचना पर मानगो पुलिस रात 11.45 बजे घर पर पहुंची और अहमद कुरैशी को ही उठाकर ले गई और हाजत में बंद कर दिया है.

17 अगस्त को की थी थाने में लिखित शिकायत

मो. फिरोज कुरैशी का कहना है कि उनकी ओर से 17 अगस्त को ही मानगो थाने में लिखित शिकायत की गई थी कि आरोपी मेरी जमीन को कब्जाने की कोशिश कर रहे हैं.

आरोपियों को बताया भू-माफिया

एसएसपी को बताया गया कि तीनों आरोपी भू-माफिया हैं. विरोध करने पर जान से मार देने की धमकी दी जाती है. एसएसपी ने समस्या को सुनने के बाद कहा कि वे मामले की जांच करवाकर आगे की कार्रवाई करेंगे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर