Jamshedpur : पटमदा में आजसू का चूल्हा प्रमुख सम्मेलन, पार्टी सुप्रीमो बोले हेमंत अपनी गद्दी को बचाने में लगे हैं, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के सुदूर पटमदा प्रखंड के कटिन क्षेत्र में आजसू पार्टी के द्वारा चूल्हा प्रमुख सम्मलेन का आयोजन किया गया. जहाँ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो उपस्थित रहे. वहीं इस दौरान पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस सहित कई शीर्ष नेतागण उपस्थित रहे.

पार्टी के द्वारा प्रत्येक 10 परिवारों पर एक चूल्हा प्रमुख तैयार किया गया, और इन प्रमुखो की जिम्मेवारी भी तय की गई जो आम जन मानस के हर दुख सुख में उनके साथ खड़े होंगे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह भी पढ़े : Punjab : ਸੱਤਵੀਂ ਕਲਾਸ ਦੀ ਪੰਜਾਬੀ ਦੀ ਕਿਤਾਬ ਦੇ ਇਕ ਪਾਠ ਵਿਚੋਂ ਗੁਰਦੁਵਾਰਾ ਸਾਹਿਬ ਸ਼ਬਦ ਕੱਢਣ ’ਤੇ ਇਤਰਾਜ: ਬਾਬਾ ਹਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਮਹਿਰਾਜ

सम्मलेन में हजारों हजार की संख्या मे महिलाएं उपस्थित रही। वैसे आगामी विधानसभा चुनाव हेतु तमाम राजनितिक दल अपने स्तर से पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं. पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा की झारखण्ड राज्य की वर्तमान सरकार ने अपने सरकार गठन से पूर्व राज्य की जनता से बड़े बड़े वादे किये थे.  जिसमें युवाओं को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता, महिलाओं के विकास हेतु योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य मे विकास, भ्रस्टाचार मुक्त सरकार जैसे वादे शामिल थे, लेकिन विगत साढ़े चार वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी एक वादा पूर्ण नहीं किया. उलटे झारखण्ड मे बेरोजगारी बढ़ गई है.

महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर है. भ्रस्टाचार चरम सीमा पर है और हेमंत सोरेन केवल अपने गद्दी को बचाने मे जुटे हैं, जिस कारण जेल से बाहर आते ही उन्होने तत्कालीन मुख्यमंत्री और उन्ही के पार्टी के शीर्ष नेता चंपाई सोरेन को भी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिलवाया और खुद उस पर काबिज हो गए. इस कारण अब जनता ने इस सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें