WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Saraikela Kharsava : विधायक दशरथ गागराई ने तेलाईडीह पंचायत में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत चार सड़कों का किया शिलान्यास

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मंगलवार को अपने पंचायत तेलाईडीह में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत लगभग 10 करोड़ की लागत से चार सड़कों के विशेष मरम्मती कार्य का शिलान्यास किया. विधायक गागराई ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत जोजोकुड़मा से सिंगाडीह चौक तक 1.50 किमी, लोसोदिकी चौक से चरणटांड तक 2.91 किमी, हेंसाडीह से तेलाईडीह चौक तक 1.65 किमी एवं आरइओ पथ चिरूडीह से बड़ाकुड़मा भाया कोलाईडीह तक 4.960 किमी तक पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काट कर शिलान्यास किया.

यह भी पढ़े : Jamshedpur : युवा आक्रोश रैली में रांची चलने को लेकर कैलाश नगर में भाजपा गोलमुरी मंडल ने चलाया जन जागरूकता अभियान, घरों में वितरित किया पंपलेट

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सड़क आम जनता के लिए लाइफ लाइन है। विकास के लिए सड़क की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।आवागमन की सुविधा के साथ-साथ आर्थिक विकास का भी मार्ग खुलता है। खरसावां विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करना मेरी प्राथमिकता है। चुनाव के समय जनता से जो वादा किया गया है। उसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।

हेमंत सरकार प्रमुखता से प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है. उन्होंने महिलाओं के लिए मंइया सम्मान योजना की शुरुआत की है, जिसमें अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हो रहे हैं. विधायक गागराई ने कहा कि हमारी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है चाहे वह छात्र हो, मजदूर हो, युवा हो, किसान हो या महिला सभी के प्रति ध्यान रखते हुए काफी संवेदनशीलता के साथ काम किया जा रहा है.

मौके पर विधायक दशरथ गागराई के अलावा समाजसेवी बसंती गगराई, विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा प्रधान, अरूण जामुदा, मुखिया सिनी गागराई, कान्हु प्रधान, अजय सामड, दशरथ महतो, रंगबाज बेहरा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर