WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पीएम के दौरे को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग की बैठक, कहा- अनेकों योजनाओं की सौगात देने आ रहे नरेंद्र मोदी, जनसभा की ऐतिहासिक सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से तैयारी तेज करने का किया आह्वान

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर में बिस्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा किया जा रहा है। प्रधानमंत्री की इस सभा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए पार्टी के सभी स्तरों पर तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा के कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक सभी जुटकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं, सभा को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता, स्थानीय कार्यकर्ता और भाजपा समर्थक तैयारियों में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : पीएम के दौरे को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आये टाटानगर स्टेशन, गोपाल मैदान भी गए, देखें – Video

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसी कड़ी में, रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने जमशेदपुर में भाजपा की तैयारियों का जायजा लिया। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में बिस्टुपुर स्थित चैंबर भवन में आयोजित बैठक में उन्होंने सभा के निमित्त जमशेदपुर महानगर के अबतक की तैयारियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और सभा के निमित्त विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। शिवराज सिंग ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को लोगों को आमंत्रित करने एवं सभा की ऐतिहासिक सफलता के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पूरी तन्मयता और ऊर्जा के साथ इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करें। साथ ही, उन्होंने कार्यक्रम के लिए सुरक्षा व्यवस्था, लोगों की भीड़ के प्रबंधन, समुचित पार्किंग, एंट्री गेट और अन्य आवश्यकताओं पर भी विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर की धरती से अनेकों योजनाओं की सौगात जमशेदपुर सहित देश की जनता को देने वाले हैं। जिसमें पीएम आवास योजना के तहत कई लोगों को पक्का मकान मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की यह सभा कोई साधारण सभा नही है। इस सभा से झारखंड के चुनाव का बिगुल बजेगा और संघर्ष का शंखनाद होगा। उन्होंने कहा कि अगर झारखंड को बचाना है तो भाजपा को जिताना ही होगा। झारखंड के भविष्य और झारखंडवासियों के संस्कृति, जीवन मूल्यों और परंपरा को बचाने के लिए भाजपा जरूरी है। बैठक में स्वागत संबोधन जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने एवं मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया।

इस दौरान झारखंड प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व सांसद आभा महतो, पप्रदेश मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी नंदजी प्रसाद, प्रभारी अभय सिंह, जिला परिषद बारी मुर्मू समेत पूर्व जिलाध्यक्षगण, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी एवं विभिन्न मोर्चा के जिलाध्यक्षगण मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर