Jamshedpur : चारों विधानसभा सीट पर भाजपा की रायशुमारी कल, प्रत्येक विधानसभा की बैठक में प्रदेश से दो नामित पर्यवेक्षक होंगे शामिल

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिये भाजपा ने उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा सीट के लिये भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की जाएगी। इसको लेकर मंगलवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारी एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में सम्पन्न हुई।

यह भी पढ़े : Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन से 11 वंदे भारत देश को समर्पित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बुधवार से स्टेशन के कंट्रोल में रहेगा स्टेशन

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान विभिन्न विधानसभा में होने वाले रायशुमारी के लिए रूपरेखा बनाई गई। जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि दोपहर 2 बजे से चारों विधानसभा में रायशुमारी के लिए बैठक सुनिश्चित की गई है। जिसमें प्रदेश से नामित दो नेतागण पर्यवेक्षक के रूप में प्रत्येक विधानसभा की बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड प्रदेश के निर्देश पर रायशुमारी में जिला पदाधिकारी एवं जिला कार्यसमिति सदस्य, निवर्त्तमान जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं कार्यसमिति, मंडल मोर्चों के अध्यक्ष / महामंत्री, शक्तिकेन्द्र संयोजक / सह संयोजक एवं प्रभारी, अब तक के सभी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी / कार्यसमिति सदस्य एवं प्रदेश मोर्चा के पदाधिकारी / कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश प्रकोष्ठ एवं विभाग के संयोजक / सह संयोजक, जिला मोर्चा के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही, प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी / कार्यसमिति तथा मोर्चा के पदाधिकारी अपने विधानसभा की बैठक में शामिल रहेंगे। जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अपेक्षित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से अपने विधानसभा की रायशुमारी बैठक में भाग लेने की अपील की है।

विभिन्न विधानसभा के बैठक का स्थान एवं समय

पुर्वी विधानसभा- देवस्थान शिव मंदिर, बर्मामाइंस- दोपहर 2 बजे
पश्चिम विधानसभा- बड़ा हनुमान मंदिर, मानगो- दोपहर 2 बजे
जुगसलाई विधानसभा- डॉल्फिन क्लब एंड रिसोर्ट, एनएच 33
पोटका विधानसभा- कल्याण मंडप- सुंदरनगर.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें