Kharsawan : कुचाई बिरसा स्टेडियम में जेएसएलपीएस की वार्षिक आमसभा में विधायक दशरथ गागराई हुए शामिल

SHARE:

फटेह लाइव, रिपोर्टर.

कुचाई के बिरसा स्टेडियम में बुधवार को जेएसएलपीएस की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने सभी महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं दी और कहा कि राज्य के उर्जावान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई महत्वाकांक्षी योजना चला रही है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के द्वारा सम्मान राशि प्रदान किया जा रहा है।

जेएसएलपीएस से जुड़ कर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। साथ ही सशक्त बन रही है।आज महिला हरेक क्षेत्र में आगे आ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य के हेमंत सरकार सभी वर्गो के लोगों के प्रति काफी गंभीरता से कार्य कर रही है। गरीब असहाय मजदूर का सहारा बनकर उन्हें रोजगार से जोड़ रहा है। साथ ही महिलाओं को सम्मान के साथ रोजगार से जोडकर आगे बढ़ाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा बीपीएम रागिनी टोपनो मुखिया करम सिंह मुंडा मुखिया राम सोय प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मुंडा सचिव मुन्ना सोय पार्वती गागराई घनश्याम सोय गोवरा मुंडा वनवारी लाल सोय मोहन सिंह सरदार आदि उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें