Jamshedpur : सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल पोखारी के छात्र आदित्य कुमार सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

वाराणसी में विगत 1 से 5 अक्टूबर तक आयोजित सीबीएसई पूर्वी क्षेत्र बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, पोखारी के विद्यार्थी आदित्य कुमार सिंह ने 60-63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आदित्य इंटरमीडियट विज्ञान संकाय के छात्र हैं और उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय और परिवार को गौरवान्वित किया है।

चैम्पियनशिप में आदित्य की शानदार जीत के बाद विद्यालय में उत्साह और हर्ष का माहौल है। आदित्य के पिता शत्रुघ्न सिंह, ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “हमें आदित्य पर गर्व है। उसकी इस सफलता ने न केवल परिवार का सम्मान बढ़ाया है बल्कि हमारे सपनों को भी पंख दिए हैं। हम विद्यालय प्रशासन के भी आभारी हैं, जिसने आदित्य को हर संभव सहयोग प्रदान किया। हमें उम्मीद है कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार समर्थन करेगा, ताकि आदित्य अपने खेल कौशल को और निखार सके और उच्चतम स्तर पर प्रदर्शन कर सके।”

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

विद्यालय प्रबंधन ने भी आदित्य के प्रदर्शन की सराहना की और भविष्य में उनकी हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। आदित्य की इस सफलता ने क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया है और उन्हें खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें