Jamshedpur : जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन एवं हरियाणा में पार्टी का सीट बढ़ने की खुशी में लड्डू वितरण

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन सरकार बहुमत प्राप्त करने एवं हरियाणा राज्य के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी को पहले से ज्यादा विधानसभा में सीट जीत मिलने की खुशी में तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर की जीत पर साकची गोलचक्कर के समीप जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के उपस्थिति में लड्डू वितरण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें कांग्रेस नेताओं ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि भारत के हर तरफ आम जनता कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जता रही है। भाजपा सरकार के जुमले से लोग मुहँ मोड़ रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन को बहुमत मिलना तथा हरियाणा में कांग्रेस पार्टी का सीट बढ़ना निश्चित रूप से कांग्रेस नेता राहुल गाँधी को आम जनता का मजबूत समर्थन का ही संकेत है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यह संदेश झारखण्ड में होने वाले विधान सभा चुनाव में भी कांग्रेस गठबंधन को मजबूती देगा और जिला कांग्रेस कमिटी पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी छः सीट पर कांग्रेस और गठबंधन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए जी जान से कार्य करेगी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, संजय यादव, कमर रजा खान, इन्द्रजीत सिंह, मधुसूदन कैवर्त, नलिनी कुमारी, इंतिखाब, सरोज पाण्डेय, कुमार गौरव, अमृतपाल सिंह कृष्णा पांडे, हरिहर प्रसाद, प्रवीण महानंद, बेरियम सिंह, सुशील घोष, अर्जुन सिंह, अरुण सिंह, संतोष पांडे, रविंद्र कुमार, अरुण बारिक, सुनीता मिश्रा, सनी सिंह, हनी सिंह, सचिन कुमार सिंह, राजगिरी यादव, रौशन सिंह, मुन्ना खान सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर