Breaking News
ChiragPaswan: ‘सीएम बना तो क्या करेंगे?’ लड़की के सवाल पर चिराग का दिलचस्प जवाब- ‘उससे बड़ी पदवी तो चिराग भैया बना दिया’ MANDAR VIRAL VIDEO: जमुई-समस्तीपुर के बाद अब बांका में बवाल! मंदार पर्वत पर लड़की से गुंडई, हाथ पकड़कर खींचा; VIDEO वायरल CEC : CEC ज्ञानेश कुमार पर बढ़ा कानूनी और सियासी दबाव, बॉम्बे HC पहुंचा मामला; 14 आदेश रद्द करने की मांग Jamshedpur : टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों को 17.5% बोनस, 28 कर्मियों में बंटेंगे ₹13.60 लाख Update on the dacoity in Jamshedpur : गोलमुरी केनरा बैंक डकैती में बड़ा खुलासा, 20 अफसरों की SIT गठित, बैंक प्रबंधन का भी आया बयान Jamshedpur : संगठन मंत्री कर्मवीर झारखंड से पहले हट जाते तो नहीं होती भाजपा की दुर्दशा : विकास सिंह
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatshila Collage : प्रोफेसर विकास मुंडा पर छात्र ने लगाया गला दबाने व मारने का आरोप, विद्यार्थियों में आक्रोश 

SHARE:

आरोपी प्राध्यापक का आरोपों से इनकार, छात्र संघ बना रहे आंदोलन की रणनीति

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

घाटशिला कॉलेज के स्नातक में पढ़ने वाले एक विद्यार्थी चंदन कुमार यादव ने कॉलेज के प्राध्यापक प्रोफेसर विकास मुंडा पर गला दबाते हुए मारने का आरोप लगाया है. इस संबंध में चंदन ने घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य से विकास मुंडा पर अभद्र व्यवहार के संबंध में एक आवेदन भी सौंपा है, जिसके अनुसार चंदन कॉलेज के स्नातक सत्र 2020-2023 का छात्र है, जिसके अनुसार वह सेमेस्टर वन में प्रमोटेड था.

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस संबंध में अपने राजनीति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर विकास मुंडा से बात करने गया था, लेकिन चंदन के अनुसार विकास मुंडा बात करते-करते गुस्सा हो गए. इसके बाद कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं तथा कुछ शिक्षकों की उपस्थिति में उन्होंने मेरा गला दबाते हुए मारने का प्रयास किया. जब उससे बात ना बनी, तो जोर से गुस्सा से गला दबाते रहे, जिसके चलते थोड़ी देर के लिए उसे सांस लेने में दिक्कत भी महसूस हुई.

आवेदन में प्राचार्य से निवेदन किया गया है कि प्रोफेसर विकास मुंडा द्वारा एक छात्र के प्रति ऐसा अभद्र व्यवहार करना उचित नहीं है. इसलिए उनसे निवेदन किया गया है कि इस व्यवहार से मुझे आत्मग्लानी हो रही है. इसके चलते मेरे आत्मसम्मान पर गहरी चोट पहुंची है. आवेदन में विकास मुंडा के प्रति जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है, जिससे भविष्य में ऐसा व्यवहार किसी और छात्र के साथ ना हो.

इस संबंध में छात्र संघ से भी शिकायत की गई है. उधर इस संबंध में घाटशिला कॉलेज के राजनीतिक शास्त्र के प्रोफेसर विकास मुंडा ने बताया कि चंदन का मारपीट व गला दबाने का आरोप पूरी तरह निराधार है. हां चंदन से इस बात को लेकर बहस जरूर हुई थी लेकिन उन्होंने ऐसा कोई काम नहीं किया जैसा प्रोफेसर विकास पर आरोप लगाया गया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर