WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : पूर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास का चुनाव अभियान हुआ तेज, मिल रहा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आशीर्वाद और समर्थन

SHARE:

आजसू नेता चंद्रगुप्त सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, चंद्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, पूर्व डीएसपी कमल किशोर समेत कई नेताओं ने दिया जीत का आशीर्वाद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी अपने चरम पर पहुँच चुकी है, और इस चुनावी समर में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी पूर्णिमा दास का अभियान उत्साह और उम्मीद से लबरेज है। भाजपा के संस्कार और संगठनात्मक शक्ति से प्रेरित पूर्णिमा दास जनता के बीच जाकर उनका समर्थन हासिल कर रही है। उनका यह अभियान न केवल भाजपा की विजय सुनिश्चित करने की ओर अग्रसर है, बल्कि हेमंत सरकार के कुशासन से त्रस्त जनता के लिए आशा की एक नई किरण भी बनकर उभरा है।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सोमवार को भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास ने पार्टी के कई प्रमुख नेताओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इन मुलाकातों में आजसू के वरिष्ठ नेता एवं सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व डीएसपी कमल किशोर, वरिष्ठ समाजसेवी अनिल ठाकुर, बिपिन झा, भाजपा नेता अनिल सिंह, गांधी घाट के शिवपूजन सिंह व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पूर्णिमा दास को चुनावी संघर्ष में उनका मार्गदर्शन करते हुए आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही सभी नेताओं ने उन्हें इस विजयी अभियान में पूरी शक्ति और सामर्थ्य से समर्थन का भरोसा दिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्णिमा दास की सादगी, नेतृत्व क्षमता और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता इस क्षेत्र को विकास और समृद्धि की नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

वहीं, अन्य मुलाकात में टेल्को वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर.के. सिंह एवं अन्य प्रमुख नेताओं ने भी पूर्णिमा दास के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी सीट से भाजपा का परचम लहराने का समय आ गया है।

पूर्णिमा दास ने अपने अभियान को लेकर कहा कि हेमंत सरकार के शासन में झारखंड की जनता ने जिस प्रकार से भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और असुरक्षा का सामना किया है, उससे बदलाव की आवश्यकता और प्रबल हो गई है। भाजपा ने सदैव झारखंड के विकास को प्राथमिकता दी है, और अब समय आ गया है कि हम इस राज्य को एक नई दिशा में लेकर जाएं। भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास ने यह भी कहा कि आज झारखंड की जनता विकास के प्रति जागरूक है और जानती है कि राज्य में स्थिरता, विकास और सुशासन सिर्फ भाजपा के सशक्त नेतृत्व में ही संभव है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने जनता के विश्वास के साथ छल किया है, और इस बार जनता भाजपा को स्पष्ट जनादेश देकर पांच साल के कुशासन और आतंक का अंत करेगी। कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि व्यवस्था परिवर्तन के साथ विचारधारा और विकास की नई धारा को स्थापित करने का भी चुनाव है।

पूर्णिमा दास के इस चुनावी अभियान में भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का स्पष्ट प्रभाव देखने को मिल रहा है। भाजपा प्रत्याशी के इस अभियान में भाजपा की पारंपरिक संगठनात्मक शक्ति और अनुशासन का भी बड़ा योगदान है। पार्टी के कार्यकर्ताओं के संग वे पूरी ताकत से जनसंपर्क कर रहे हैं और यह संदेश दे रहे हैं कि अब समय आ गया है कि झारखंड को भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्त कर एक स्वर्णिम भविष्य की ओर बढ़ाया जाए।

इस दौरान उनके साथ पुर्वी विधानसभा क्षेत्र के कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर