WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का जनसंपर्क अभियान हुआ तेज, अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन और आशीर्वाद

SHARE:

दीपावली पर ‘वोकल फॉर लोकल’ को सशक्त बनाने का किया आह्वान, ब्राह्मण समाज की बैठक में भाजपा के पक्ष में समर्थन का हुआ निर्णय

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का लोगों से मिलकर समर्थन और आशीर्वाद लेने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को उन्होंने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न इलाकों में जाकर नागरिकों से मुलाकात की और दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लोगों से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ अभियान को सशक्त बनाने के लिए सभी अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों का उपयोग करें। विशेष रूप से कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों का उपयोग कर इस दीपावली को न केवल खास बनाएं, बल्कि समाज के गरीब वर्गों के जीवन में भी उजियारा लाएं।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्णिमा साहू ने बर्मामाइंस के शिवनगर, कंचन नगर, मनीफीट और ईस्टप्लांट बस्ती में घर-घर जाकर लोगों का समर्थन हासिल किया। उन्होंने सीतारामडेरा और बारीडीह के कई इलाकों में भी लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके ठोस समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान महिलाओं ने विशेष रूप से स्वागत कर पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और समर्थन जताया।

इस जनसंपर्क अभियान में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह बंटी, सुरेन्द्र मिश्रा, कैलाश पति मिश्रा और लक्ष्मी यादव व अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया और घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया। पूर्णिमा साहू ने लोगों से अपील किया कि चुनाव में भाजपा के ‘कमल’ के निशान को चुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें और झारखंड में सुशासन और जनसेवा को समर्पित विकासोन्मुखी भाजपा सरकार बनाएं।

इसी बीच, भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा के पक्ष में मजबूती से समर्थन का निर्णय लिया गया। बारीडीह वर्कर्स फ्लैट के बूथ संख्या 90 में बूथ अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर