WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Election : जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कॉपरेटिव कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

SHARE:

सेकेंड रेडमाइजेशन के पश्चात स्ट्रांग रूम में बूथवार रखे गए ईवीएम, प्रत्याशियों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधि की मौजूदगी में 04-09 नवंबर तक चलेगा ईवीएम कमीशनिंग का कार्य : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल द्वारा कॉपरेटिव कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर द्वितीय रेंडमाइजेशन के पश्चात स्ट्रांग रूम में बूथवार जा रहे ईवीएम कार्य का जायजा लिया गया। मौके पर राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधि, एसडीएम धालभूम श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सीओ सदर मनोज कुमार, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, एलआरडीसी गौतम कुमार उपस्थित थे।

विदित हो कि को-ऑपरेटिव कॉलेज में 47-जुगसलाई, 48 जमशेदपुर पूर्वी व 49 जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के लिए स्ट्रांग रूम बनाये गए हैं। आगामी 13 नवंबर को मतदान के लिए उपयोग होने वाली मशीनों को बूथवार रखे जा रहे हैं जिसके पश्चात 04 से 09 नवंबर तक कमीशनिंग का कार्य किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ईवीएम कमिशनिंग का कार्य भी राजनीतिक दलों व प्रत्याशियों के प्रतिनिधि की मौजूदगी में की जाएगी। कमीशनिंग कार्य के लिए प्रशिक्षित अधिकारी- कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को 24×7 स्ट्रांग रूम के सतत निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि स्ट्रांग रूम परिसर के आसपास अनाधिकृत प्रवेश नहीं हो, पदाधिकारी, कर्मी या अन्य सभी को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल फोन लेकर स्ट्रांग रूम के अंदर लाने की अनुमति नहीं होगी तथा चुनाव आयोग के गाइडलाइन का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर