Jamshedpur Police : चैन छिनतई गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने स्नैचिंग गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों उलीडीह हयात नगर निवासी मो साजिद उर्फ राजा और कपाली निवासी मो. तौफीक उर्फ कच्चा शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक देसी पिस्टल, एक गोली, घटना में प्रयुक्त बाइक, सोने की एक चेन और 25 हजार रुपए कैश बरामद किया है। मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि शहर में लगातार छिनतई की घटनाएं सामने आ रही थी। इसको लेकर एक स्पेशल टीम का गठन किया गया जिसका नेतृत्व डीएसपी मुख्यालय 1 भोला प्रसाद कर रहे थे। पुलिस ने इसी क्रम में आरोपियों की पहचान की और घटना में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई पहचान

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सिटी एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी कई बार जेल जा चुके है। अगस्त माह में दोनों ने कदमा में छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। 28 अक्टूबर को साकची में तीन महिलाओं से भी चेन की छिनतई की थी। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए डीएसपी भोला प्रसाद को जांच का जिम्मा सौंपा गया। सीसीटीवी फूटेज के आधार पर दोनों आरोपियों की पहचान की गई और दोनों को पकड़ा गया। दोनों के पास से हथियार बरामद किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी से कुल 10 मामलों का खुलासा हुआ है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें