Breaking News
Punjab Police raid in Jamshedpur : पंजाब में भाई-भाभी की हत्या मामले में टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान तरसेम सिंह सेमे की तलाश में सिदगोड़ा में पंजाब पुलिस की रेड Potka Assembly Constituency : उद्घाटन से पहले ही जर्जर होने लगा 11 करोड़ का स्वास्थ्य केंद्र, भवन में पड़ीं गंभीर दरारें Jamshedpur : ‘चोर मचाए शोर’ की तर्ज पर मुझे बदनाम करने की साजिश, पर्दे के पीछे कौन? सरयू राय ने उठाए गंभीर सवाल Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय योगासन चैंपियनशिप में झारखंड का डंका, रक्षित, अनाभ्या, नंदिनी और स्मिकी ने जीते चार पदक Jamshedpur Protest: छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर BJP का महाप्रदर्शन, हेमंत सरकार पर बोला हमला Patna : कभी डिप्टी कलेक्टर तो कभी SDM बनने का आरोप – 15 लाख का काम कराने के बाद कारोबारी से ठगी, धमकी और रंगदारी की शिकायत
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : अमित शाह के स्वागत में काले ने दिखाया दम, भांगड़ा नृत्य, पुष्पवर्षा और देशभक्ति गीतों ने कार्यक्रम में लगाए चार चाँद, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आज जमशेदपुर में गृह मंत्री अमित शाह जी का भव्य रोड शो जुबली पार्क से भालूबासा चौक तक आयोजित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं और शहरवासियों ने गृह मंत्री का गर्मजोशी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर पर गृह मंत्री का गरिमामय तरीके से अभिनंदन हुआ जिसने पूरे शहर को एक जश्न के माहौल में डुबो दिया।

रोड शो के सफल आयोजन में ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरी टीम का दिन-रात का परिश्रम रंग लाया. इसके साथ ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं अभय सिंह, नीरज सिंह, संजीव सिंह और अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस दौरान श्री काले ने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह जी का यह दौरा झारखंड में विकास और समृद्धि के प्रति भाजपा की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।कोल्हान क्षेत्र में इस ऐतिहासिक रोड शो से भाजपा को नई मजबूती मिलेगी और राज्य में जनता का विश्वास और भी बढ़ेगा।”

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोशीले नारों और फूलों की वर्षा से गृह मंत्री का स्वागत किया, जबकि ढोल-नगाड़ों और भांगड़ा नृत्य की धुन से माहौल में चार चांद लग गया। इस ऐतिहासिक रोड शो के दौरान अमित शाह जी के नेतृत्व में झारखंड के विकास और उन्नति का संकल्प दोहराया गया, और रोड शो में उमड़े जनसमर्थन ने भाजपा के प्रति जनता के अटूट विश्वास को प्रदर्शित किया।

अमरप्रीत सिंह काले ने इस ऐतिहासिक आयोजन में जमशेदपुर महानगर भाजपा टीम की कड़ी मेहनत की सराहना की, जिसने कई दिनों से इस कार्यक्रम को गरिमामय और भव्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने विशेष रूप से उन सभी कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं, सामाजिक एवं व्यावसायिक संगठनों और शहरवासियों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने खुले दिल से अमित शाह जी का स्वागत किया।

यह रोड शो झारखंड में भाजपा की मजबूत स्थिति और आगामी चुनावों में पार्टी की विजय के प्रति जनता के अटूट समर्थन को प्रकट करता है।

काले ने ज़िला प्रशासन का , मीडिया कर्मियों का भी आभार प्रकट किया और आज रोड़ शो के कारण शहरवासियों को अगर यातायात के दौरान कोई कष्ट हुआ तो उसके लिए खेद भी प्रकट किया.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर