जमशेदपुर।
मानगो जवाहर नगर रोड नंबर 15 के समता नगर गैस गोदाम के समीप बंद घर में चोरी कर रहे दो चोर दानिश उर्फ आसिफ अंसारी और अल्ताफ आलम को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. समता नगर में बंद पड़े घर का देखभाल कर रहे स्थानीय निवासी जगन यादव ने बताया की दो दिन पूर्व घर की खिड़की का रड़ कटा हुआ था, जिसकी मरम्मत जगन यादव ने करवा दी थी, लेकिन कल दोपहर से ही घर में हलचल देखने को मिल रहा था.

आज अहले सुबह दो चोर घर से निकलकर भागने का प्रयास कर रहे थे, जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से धर दबोचा गया. चोर के पास से लगभग 20000 रु, मोबाइल, आधार कार्ड मिला. स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर मामले की जानकारी दी. मौके में पहुंचकर भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय थाने में मामले की जानकारी दी. मौके में पहुंचे प्रशासन के लोग दोनों चोर को पकड़कर मानगो थाना ले गए.









































