Jamshedpur : इस चुनाव विभिन्न थीमों पर आधारित होंगे कई पोलिंग बूथ

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में 13 नवंबर को मतदान होना है. एक तरफ प्रशासन मतदान को शांतिपूर्ण और निश्पक्ष कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं तो दूसरी तरफ सभी पार्टियां जोर-शोर से प्रचार कार्य में जुटी हुई है. इसी के मद्देनजर इस बार प्रशासन थीम आधारित बूथों का निर्माण करने का निर्णय लिया है जिसकी तैयारी में जिला प्रशासन जोर-शोर से जूटी हुई है. थीम बूथ के अलावा महिला सशक्तिकरण के संदेश वाले भी बूथ बनाए जा रहे हैं. महिला सशक्तिकरण का संदेश के साथ जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में 09 पोलिंग बूथ, जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 50 पोलिंग बूथ एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 78 पोलिंग बूथ महिला प्रबंधित रहेंगे जहां मतदाव दल के अलावा सभी सहयोगी स्टाफ महिलायें होंगी. वहीं, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 45- जी.ई.एल चर्च मिडिल स्कूल सोनारी पोलिंग बूथ युवा प्रबंधित तथा जमशदेपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत 7- सामुदायिक भवन गांधी आश्रम (न्यू बाराद्वारी) पोलिंग बूथ दिव्यांग प्रबंधित एवं 199- हिंद आश्रम बर्मामाइंस, जमशेदपुर लेप्रोसी प्रबंधित बूथ होंगे.

इसे भी पढ़ें Giridih : डीएलएसए ने महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति किया जागरूक

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

थीम आधारित पोलिंग बूथ का नाम

  1. दिव्यांगता संवेदीकरण- जय प्रकाश उच्च विद्यालय, शास्त्रीनगर, कदमा
  2. ग्रीन इनर्जी- राजकीय हरिजन मिडिल स्कूल, जोजोबेड़ा
  3. मंडप- बीपीएम मिडिल, बर्मामाइंस
  4. फ्लावर डेकोरेशन (फूलों से सजा बूथ) – कार्मेल जूनियर कॉलेज, सोनारी (रूम नंबर 01)
  5. जल बचाओ-धरती बचाओ – डीएवी पब्लिक स्कूल, रामदास भट्ठा, बिष्टुपुर
  6. रिन्युएबल इनर्जी- डी.बी.एम.एस कदमा हाई स्कूल (पूर्वी भाग)
  7. गैर संचारी रोग- श्यामा प्रसाद मिडिल स्कूल, खासमहल
  8. झारखंड ट्राइब्स- जे.एच तारापोर, धतकीडीह (पूर्वी भाग)
  9. योग एवं खेल- लोयोला इंग्लिश हाई स्कूल (पूर्वी भाग)
  10. ग्रीन एवं न्युक्लियर इनर्जी- जादूगोड़ा कम्युनिट सेंटर
  11. इंडियन आर्मी- सिस्टर निवेदिता गर्ल्स हाई स्कूल, बर्मामाइंस
  12. जल संरक्षण- हिल टॉप स्कूल
  13. टेक्नोलॉजी एवं रोबोटिक्स- गुलमोहर हाई स्कूल
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें