Jamshedpur : जनता का विश्वास, बीजेपी का संकल्प – सरकार बननी तय : काले

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

आज झारखण्ड राज्य में दूसरे चरण के चुनाव संपन्न होने के पश्चात, हाल ही में आए चुनावी सर्वे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि झारखंड की जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर अपना समर्थन, स्नेह और आशीर्वाद दिया है। अधिकतर सर्वे रिपोर्ट यह बताते हैं कि जनता ने बीजेपी की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है।

जनता का यह विश्वास हमें प्रेरित करता है कि हम अपनी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती से निभाएं। भाजपा झारखंड के विकास और हर नागरिक के कल्याण के लिए पूरी ईमानदारी और तत्परता से कार्य करेगी, राज्य को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करना है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

झारखंड की जनता ने हमारे द्वारा किए गए जनहितकारी कार्यों और विकास के वादों को सराहा है। बीजेपी के लिए जनता का यह स्नेह और आशीर्वाद हमारे संकल्प को और मजबूत करता है, भारतीय जनता पार्टी झारखंड के हर नागरिक का आभार प्रकट करती हैं।

चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आने हैं। हम सभी को इन परिणामों का संयम और धैर्य के साथ इंतजार करना चाहिए। हमें पूरा विश्वास है कि यह परिणाम झारखंड के उज्ज्वल भविष्य की ओर एक नया कदम होंगे।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें