WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ghatshila : एक सप्ताह के भीतर बुरुडीह डैम में नौका परिचालन होने के आसार

SHARE:

  • संयुक्त ग्राम सभा ने एसडीओ को सौपा मांग पत्र

फतेह लाइव रिपोर्टर

बुरुडीह डैम जाने वाले पर्यटकों के लिए एक अच्छी खबर है. अगले एक सप्ताह के भीतर डैम में फिर से नौका परिचालन शुरू होगा. इस संबंध में संयुक्त ग्राम सभा ने बुधवार को घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सुनील चंद्र को ज्ञापन सोपा है. इस ज्ञापन के अनुसार संयुक्त ग्राम सभा द्वारा 15 दिसंबर को एक बैठक की गई थी जिसके निर्णय की जानकारी इस पत्र के माध्यम से दी गई है. इस ज्ञापन के अनुसार 4 अक्टूबर को ग्रामीणों ने नौका परिचालन का अधिकार ग्राम सभा को दिए जाने से संबंधित मांग पत्र दिया था, लेकिन उसके बावजूद अभी तक ग्राम सभा को अधिकार नहीं दिया गया है. संयुक्त ग्राम सभा के प्रतिनिधियों ने मांग पत्र में इस बात का जिक्र किया है कि अगर अगले सप्ताह के भीतर ग्राम सभा को नौका परिचालन का अधिकार नहीं दिया जाता है तो वह स्वयं इस अधिकार को हासिल करके नौका परिचालन का काम शुरू कर देंगे.

इसे भी पढ़ें : Galudih : शैक्षणिक भ्रमण के लिए पटमदा प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थी पहुंचे गालुडीह

Gambhir Car Associate Motion Ads

इसकी लिखित जानकारी अनुमंडल पदाधिकारी को दे दी गई है. बता दें कि पिछले वर्ष नौका परिचालन की जिम्मेदारी किसी बाहरी व्यक्ति को देने के बाद ग्राम सभा ने इसका विरोध किया था. ग्रामीणों के अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन के बाद टेंडर को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन नौका परिचालन का अधिकार ग्राम सभा को भी नहीं दिया गया था जिसके कारण परिचालन अभी तक बंद है. पर्यटकों को लगातार बगैर नौका परिचालन के वापस लौटना पड़ रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए संयुक्त ग्राम सभा ने यह मांग पत्र सौपने का निर्णय लिया. ज्ञापन सौपने वालों में सीमांत बारिक, ग्राम प्रधान लक्ष्मी चरण सिंह, नंदा हांसदा आदि शामिल थे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर