WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Potka : जेजे स्टेडियम टांगराइन में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर

पोटका प्रखंड अंतर्गत टांगराईन पंचायत के जेजे स्टेडियम में जियड़ यूमीद क्लब टांगराईन के तत्वावधान में चल रहे खेल महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को महिला हिंसा के खिलाफ एकदिवसीय महिला टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. खेल का उद्घाटन करते हुए उत्क्रमित मध्य विद्यालय टांगराईन के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने कहा आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. खेल से टीम भावना एवं अनुशासन के साथ-साथ शारीरिक व बौद्धिक विकास को बढ़ावा मिलता है. आज के प्रतियोगिता में महिला फुटबॉल टीम अखिल आखड़ा, आर के एकाडमी सिदिरसाई, एनएसएस नागाडिह, बिनिता एफसी, जेजेसी रादुड़, सर्मिला एफसी की टीम ने भाग लिया. कल यानी मंगलवार का आयोजित पुरुष वर्ग के प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार समीर स्पोर्टिंग कोपे, द्वितीय पुरस्कार कुणाल एफसी बाहारदाढ़ी, तृतीय पुरस्कार जुगाड़ एफसी चाकड़ी एवं चतुर्थ पुरस्कार खुशबू एफसी को सेवानिवृत शिक्षक जयहरी सिंह मुंडा के हाथों से दिया गया.

इसे भी पढ़ें : Ghatshila : एक सप्ताह के भीतर बुरुडीह डैम में नौका परिचालन होने के आसार

Gambhir Car Associate Motion Ads

मौके पर उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा खेल राष्ट्रीय भावना से खेलें. हार जीत तो लगा ही रहता है. पुरस्कार वितरण समारोह में उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल कुमार ने कहा कि इस आधुनिक युग में भी समाज में आए दिन महिला हिंसा एवं उत्पीड़न की खबरें आती रहती है. ऐसा पीड़िता की चुप्पी, हक अधिकारों की जानकारी के अभाव समेत अन्य कई कारणों से होती हैं. क्लब की इस पहल से महिलाओं को चहारदीवारी से निकलने का मौका मिल रहा है जिससे महिलाओं को उत्पीड़न से मुकाबला करने की क्षमता में विकास हो रही है. इसमें पुरुषों की सहभागिता भी आवश्यक है. प्रतियोगिता में महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई.

इसे भी पढ़ें : Galudih : शैक्षणिक भ्रमण के लिए पटमदा प्लस टू हाई स्कूल के विद्यार्थी पहुंचे गालुडीह

खेल के अंत तक मैदान के चारों तरफ दर्शकों की भीड़ लगी रही. खेल के दौरान शिक्षक अजय सरदार ने श्रुति मधुर कमेन्ट्री करते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए दर्शकों को मनोरंजन किया. इस तीन दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष हरिपद सरदार के अलावे महेश्वर भकत, विश्वनाथ टुडू, प्रणब सिंह मुंडा, लीलू मुर्मू, उमाशंकर पातर, अजय पान, रवि टुडू, डॉक्टर मुंडा, अभिजीत भगत, धड़ सिंह मुंडा, विमल सिंह मुंडा, शुरू सरदार, कमल मुंडा, उत्तम मुंडा, जीतू माझी, राजू मुंडा, कार्तिक टुडू, प्रकाश कर्मकार, मंगला बेसरा आदि की मुख्य भूमिका रही.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर